
Banda news: कहते हैं नशा इंसान को खा जाता है मगर यूपी के बांदा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति नशे में सांप को खा गया। सांप को खाने के बाद उस आदमी की तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
घर में घुस आया था सांप
अशोक की मां सिया दुलारी का कहना है कि उनके बेटे अशोक ने नशे में सांप को खा लिया। सिया दुलारी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अशोक के मुंह में सांप को देखा तुरंत ही उसे बाहर निकाला इसके बाद अशोक को सीएचसी में भर्ती कराया।
अशोक की मां बताती है कि अशोक ने नशे में सांप को घर में देखा और तुरंत ही उसे खा लिया अशोक सांप के दो टुकडे खा चुका था इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी।
फिलहाल अशोक की हालत खतरे से बाहर है
हालत बिगड़ने के बाद जब अशोक को अस्पताल लेकर जाया गया तो डॉक्टर ने तुरंत ही उसका इलाज शुरू कर दिया. फिलहाल अशोक खतरे से बाहर है मगर इस घटना के बाद परिजन डरे हुए हैं. नशे में अशोक द्वारा की गई है हरकत लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. सभी केवल यही बात कह रहे हैं कि क्या नशे की लत इतनी भयावह हो सकती है कि इंसान सांप को पकड़ कर खाने लगे.
जहरीला नहीं था सांप इसलिए बच गया
डॉक्टर का कहना है कि अशोक की जान फिलहाल तो बच गई क्योंकि सांप जहरीला नहीं था मगर अगर सांप जहरीला होता तो अशोक की जान भी जा सकती थी।
इस घटना से सभी लोग चिंतित हैं साथ ही यह बात भी कर रहे हैं कि नशे की लत कितनी डरावनी हो सकती है सभी के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अशोक की हालत फिलहाल ठीक है। उसकी इस अजीबोगरीब हरकत के बाद गांव के लोग उसे अस्पताल में मिलने आ रहे हैं।
एक तरफ नशा खुद हानिकारक है तो दूसरी ओर नशे में खा लिया सांप उससे भी ज्यादा जान पर खतरा दोनों में समान है। जिंदगी कीमती है इसे नशे की लत लगा कर बेकार न करें।
(पलक गुप्ता का इनपुट)