
Banda News: महिला का पति अपनी ही भाभी के साथ रिलेशन में था। अब पत्नी ये बात कैसे बर्दाश्त करती? पहले घर में लड़ाई झगड़ा हुआ और फिर पत्नी इंसाफ की आस लिए थाने पहुंच गई। लेकिन जिस दरोगा पर मामले की जांच की जिम्मेदारी थी, अब वही इस महिला से अश्लील बातें करने लगा।
“आपको छूने का मन कर रहा था..”
उसने महिला से कहा, “कल जब आप सो रही थी, तो बहुत अच्छी लग रही थी। आपको छूने का मन कर रहा था। लेकिन सोचा कि कहीं आप बुरा न मान जाएं। आप बहुत मासूम हैं।”
ये मामला है यूपी के बांदा जिले के कालिंजर थाने का और इल्ज़ाम है दरोगा पवन पांडे पर। पीड़ित महिला का कहना है कि वो इस मामले की जांच के सिलसिले में दरोगा पवन पांडे से मिल रही थी। एक बार पवन पांडे ने उसे अपनी प्राइवेट गाड़ी में घर छोड़ देने की पेशकश की। वो तैयार हो गई।
अकेला पाकर दरोगा ही करने लगा बदतमीजी
लेकिन रास्ते में ही दरोगा पवन पांडे ने बदसलूकी शुरू कर दी। हालांकि पीड़ित महिला ने चुपके से दरोगा का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया और अब उसने आला अधिकारियों से शिकायत की है। जिसके बाद दरोगा को सस्पेंड कर मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी शादी 2016 में सतना में हुई थी। लेकिन जब से उसके पति और भाभी के रिश्तों का उसने विरोध करना शुरू किया, ससुराल वाले उसे सताने लगे।