Badaun Samdhi Samdhan – नई लव स्टोरी.. आधी रात मिलने आता था समधी, समधन को लेकर हुआ फरार..

Badaun Samdhi Samdhan – आप इसे इश्क कहें, सनक कहें, वासना कहें या फिर कोई नाम दें, लेकिन बदायूं के एक जोड़े ने इस बार जो किया है, वो सबसे हट कर है। अब तक अलीगढ़ के सास-दामाद की लव स्टोरी के ही चारों तरफ चर्चे थे। लोग चटखारे लेकर दोनों के प्यार की कहानी सुना रहे थे। लेकिन अब बदायूं के समधी-समधन ने एक दूसरे के साथ घर से भाग कर एक नई कहानी लिख दी है। (Badaun Samdhi Samdhan)

इस सिलसिले में एक शख्स ने दातागंज थाने में अपनी पत्नी समधी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है और इल्जाम गया है कि उसका समधी उसकी बीवी को लेकर फरार हो गया है। उसने बताया है कि वो पेशे से ट्रक ड्राइवर है। महीने में दो-तीन बार ही घर आ पाता है। लेकिन उसकी गैर हाजिरी का फायदा उठा कर उसकी बीवी ने उनकी बेटी के ससुर के साथ ही प्यार की पींगे बढ़ा लीं और घर से भाग निकली। खबरों के मुताबिक समधी मिड-नाइट को अपने समधन से मिलने आता था और सुबह होते-होते उनके घर से निकल जाता था।

Badaun Samdhi Samdhan – समधी समधन ने लिख दी प्यार की नई कहानी

लेकिन अब कहानी में बड़ा ट्विस्ट आ चुका है। पीड़ित शख्स ने कहा है कि इससे पहले भी उसकी बीवी तीन बार और अपने उसी समधी के साथ भागने की कोशिश कर चुकी है, लेकिन तीनों बार वो किसी तरह अपनी बीवी को समझा-बुझा कर रुकने के लिए राजी कर ले गया था। लेकिन इस बार आखिरकार उसकी बीवी उनके समधी के साथ भाग ही गई। इल्जाम है कि समधी इस शख्स की गैरमौजूदगी में अक्सर अपने बेटे के ससुराल आया करता था और यहीं उसका समधन यानी पीड़ित शख्स की बीवी से अफेयर चालू हो गया।

Badaun Samdhi Samdhan – चार बच्चों की मां है समधी संग भागी महिला

खास बात ये है कि जो महिला अपने पति को छोड़ कर घर से भागी है, उसे चार बच्चे भी हैं। चारों बच्चे बड़े और समझदार हैं। इनमें से एक बेटी की शादी साल 2022 में हुई थी। लेकिन जिस घर में बेटी की शादी हुई, उस घर से बेटी का ससुर उनके घर आने जाने लगा। लेकिन चूंकि अब वो रिश्तेदार था, तो उसे किसी ने रोका टोका नहीं और उस आदमी ने इसी मर्यादा का फायदा उठा कर उसकी बीवी की भगा लिया।

Badaun Samdhi Samdhan – मिड नाइट लव से फरार होने तक की पूरी कहानी

असल में कुछ  समय पहले ये महिला जब अपने समधी आशिक के साथ कुछ अंतरंग पलों में थी, तब उन्हें महिला के बेट ने देख लिया था। जिसके बाद घर में अच्छा खासा विवाद हुआ। तभी से वो महिला घर से भाग जाना चाहती थी। आखिरकार उसे 11 अप्रैल की रात को सही मौका मिला, जब वो अपने समधी के साथ कैश, जेवर और दूसरी कीमती चीजें लेकर गाड़ी में बैठ कर निकल गई।

सोशल मीडिया पर ये रिपोर्ट देखिए-

https://x.com/IndiaFirstRepo/status/

इस मां की कहानी सुन कर आप कांप उठेंगे-

https://newschronicles.in/telangana-killer-mom/

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आस पड़ोस के लोगों ने बताया है कि वो शख्स यानी समधी अक्सर मिड नाइट यानी देर रात अपने समधन से मिलने आया करता था और सुबह होने से पहले ही निकल लेता था।

SDM Arrested : दिन-रात एक कर पढ़ाई की, SDM बने, फिर इस एक गलती ने कर दिया बर्बाद.. पहुंचा दिया जेल..

About The Author