Another Atul Subhash Case – IT कंपनी के मैनेजर ने किया सुसाइड, बनाया वीडियो.. अब पत्नी ने किया ये खुलासा..

Another Atul Subhash Case – आगरा में आईटी कंपनी के एक मैनेजर ने अपने गले में फंदा लगा कर जान दे दी। लेकिन जान देने से पहले उसने करीब सात मिनट का एक वीडियो बनाया और इस वीडियो में उसने अपनी पत्नी पर कई संगीन इल्जाम लगाए। उसने कहा कि समाज में सिर्फ लड़कियों की ही सुनी जाती है। मर्दों की कोई सुनता। मर्द बहुत परेशान हैं। आप मर्दों की भी सुनो। जान देने वाले आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा का ये लास्ट वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं। इस केस को बेंगलुरु वाले अतुल सुभाष केस की तरह बताया जा रहा है। (Another Atul Subhash Case)

निकिता ने कहा उसकी भी बात सुनी जानी चाहिए

मगर अब मानव शर्मा की पत्नी निकिता भी सामने आई है और उसने कहा है कि ये कहना गलत है कि समाज में सिर्फ लड़कियों की सुनी जाती है, लड़कों की नहीं। निकिता का कहना है कि सिर्फ मानव के वीडियो को देख कर उसे जज नहीं करना चाहिए, बल्कि उसका पक्ष भी सुनना चाहिए। असल में मानव ने निकिता के कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे, साथ ही शादी के बाद खुद को प्रताड़ित करने की बात कही थी। लेकिन निकिता ने कहा है कि वो सब शादी के पहले की बातें हैं। शादी के बाद ऐसा कुछ भी नहीं था।

Another Atul Subhash Case. Manav Sharma’s Last Video.

“पहले भी कई बार कर चुका था जान देने की कोशिश”

निकिता ने कहा है कि मानव ने पहले भी कई बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन उसे बचा लिया गया था। एक बार तो मानव ने उसके घर में रहते ही जान देने की कोशिश की। उसे पता चल गया और उसने किसी तरह से फंदा काट कर उसे नीचे उतारा था। इस बार जब मानव ने ये फैसला लिया, तो वो घर में नहीं थी। लेकिन जैसे ही उसे मानव के सुसाइड की कोशिश करने की खबर मिली, उसने मानव की बहन को इसकी जानकारी दी थी। लेकिन उसकी बहन ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा।

मानव की पत्नी निकिता का वीडियो देखिए-

https://x.com/Benarasiyaa/status/

खुदकुशी का ये वीडियो झकझोरने वाला है

निकिता ने कहा है कि उसने मानव के इस कदम के बारे में उसके पापा को भी मैसेज कर बताया था। लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मानव शर्मा ने खुदकुशी का जो वीडियो बनाया है, उसमें उसके गले में फंदा कसा हुआ नजर आ रहा है। पहले तो वो आराम से बात करता है, लेकिन आगे वो रोने लगता है। वो अपने मम्मी-पापा और अक्कू से माफी मांगता है और फिर फंदे पर झूल जाता है। मानव शर्मा के इस सुसाइड वीडियो ने लोगों को बुरी तरह से झकझोर दिया है।

Rajasthan Rape and Blackmailing Case – नाबालिग लड़कियों से रेप, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल.. रौंगटे खड़े करने वाली कहानी

About The Author