आर्यन से अनाया बनी लड़की ने शेयर किया एक्सपीरियंस
क्रिकेटर और कोच संजय बांगड़ की बेटी हैं अनाया बांगड़
अनाया ने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से सेक्स चेंज करवा लिया है
अनाया ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपने दिल की बात
Anaya Bangar – सेक्स चेंज करवाना कोई आसान काम नहीं है। खुद से, घरवालों से, समाज से और फिर आखिर में शारीरिक जटिलताओं से लड़ना पड़ता है। ये कहानी है भारत के क्रिकेट ऑलराउंडर रहे संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ (Anaya Bangar) की, जो अब से कुछ साल पहले तक उनके बेटे आर्यन बांगड़ थे। आर्यन को उनके पिता संजय ने क्रिकेट के मैदान में भी उतारा था और तब जूनियर ने इस खेल में अपने हाथ भी आजमाए थे।

आसान नहीं था लड़के से लड़की बनना
लेकिन धीरे-धीरे वक्त बदला और आर्यन ने ये महसूस करना शुरू कर दिया कि वो तन से, मन से, हर तरह से लड़की है, बस ऊपरवाले ने या फिर यूं कहें कि किस्मत ने उन्हें एक लड़के के जिस्म में कैद कर दिया है। ऐसे में उन्होंने अपने घरवालों से बात की और आखिरकार अपना सेक्स चेंज करवा कर आर्यन बांगड़ से अनाया बांगड़ बन गए। लेकिन आर्यन से अनाया बांगड़ बनने का उनका ये सफर काफी मुश्किलों भरा रहा।
HRT थेरेपी का असर हर किसी पर अलग-अलग
अनाया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यू-ट्यूब से लेकर इंस्टा तक पर अपनी लाइफ से जुड़े वीडियोज डालती रहती हैं। उन्होंने साल 2023 में हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी यानी एचआरटी को चुना था। जिसके तहत उन्हें धीरे-धीरे लड़के से लड़की बनना था। अभी हाल ही में इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि ये जरूरी नहीं है कि हर किसी के शरीर में एचआरटी का नतीजा वैसा ही देखने को मिला, जैसा कि उन्होंने महसूस किया। ये पर्सन टू पर्सन वैरी कर सकता है। यानी अलग-अलग हो सकता है।
अनाया बांगड़ का यू-ट्यूब वीडियो यहां देखें-
https://www.youtube.com/watch?v=xyd6kNkWliY
शरीर के ऊपरी हिस्से में हुए बदलाव
इस तरह की थेरेपी में पहले पुरुषों के शरीर में पैदा होने वाले हॉर्मोंस को रोकने या कम करने के लिए कुछ दवाएं दी जाती हैं और फिर धीरे-धीरे महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाले हार्मोन डाले जाते हैं। अनाया को टेस्टोस्टेरोन रोकने के लिए सुइयां दी गईं और फिर एस्ट्रोजेन के लिए टैबलेट्स लेने पड़े। पहले कुछ दिनों में तो उन्हें इसका ज्यादा पता नहीं चला। लेकिन धीरे-धीरे शरीर में बदलाव आने लगे। बनावट में हो रहे बदलावों को उन्होंने महसूस किया। एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें छाती में दर्द होता था और पलट कर बिस्तर में भी तकलीफ होती थी। उन्होंने शरीर के ऊपरी हिस्से में बदलाव होते देखे।
शरीर पर बालों का आना हुआ बंद
अनाया ने बताया है धीरे धीरे उनकी स्किन काफी सॉफ्ट हो गई। शरीर पर बालों का उगना भी पहले कम हुआ और फिर बंद हो गया। और अब उनकी जिंदगी पूरी तरह एक लड़की की जिंदगी है। उनकी सोच उनका नजरिया सबकुछ पहले के मुकाबले काफी बदल चुका है।