Amroha Love Story : दिल के हाथों मजबूर.. 12वीं के लड़के से तीसरी शादी.. 3 बच्चे और मजहब भी छोड़ा..

Amroha Love Story – इसे आप प्यार कहें, लगाव कहें या फिर कुछ और… लेकिन है मामला अजीब। ये मामला उत्तर प्रदेश का अमरोहा का है। जहां एक महिला ने अपने दूसरे पति से तलाक लेकर 12वीं के एक लड़के से तीसरी शादी कर ली। और तो और इसके लिए उसने अपने पति, अपने तीन बच्चों और यहां तक कि अपने मजहब को भी छोड़ दिया। फिलहाल 12वीं के लड़के से शादी करके महिला बहुत खुश है और बाकायदा कैमरे पर अपनी खुशी का इजहार कर रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी  से वायरल हो रहा है। (Amroha Love Story)

Amroha Love Story – शबनम की दूसरी शादी 8 साल तक चली

अमरोहा की मुस्लिम खातून शबनम की पहली शादी अलीगढ़ में हुई थी। लेकिन कुछ ही वक्त के बाद उसकी ये शादी टूट गई। अब शबनम के घर वाले परेशान हो गए और उन्होंने अपनी बेटी की दूसरी शादी अमरोहा के सैदनगरी में करवाई। ये शादी आठ साल तक चली और शबनम को 3 बच्चे हुए। लेकिन करीब साल भर पहले शबनम का पति एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया। इस बीच शबनम का दिल अपने पड़ोस में रहने वाले 12वीं के एक लड़के पर आ गया। दोनों में मेल मुलाकात की शुरुआत हो गई।

सोशल मीडिया पर देखिए क्या चल रहा है-

https://x.com/Shyam08312187/status/

ये खबर भी आपको पढ़नी चाहिए. मामला अजीब है-

https://newschronicles.in/bijnor-murder/

Amroha Love Story – तीसरी शादी के लिए 3 बच्चे और मजहब का किया त्याग

फिर आखिर में शबनम ने बड़ा फैसला लिया। उसे अपने दूसरे पति को भी छोड़ दिया। उसने तलाक ले लिया और पड़ोस में रहने वाले 12वीं के स्टूडेंट शिवा से मंदिर में जाकर शादी कर ली। ये उसकी तीसरी शादी है। शिवा से शादी करने के बाद उसने अपना मजहब छोड़ दिया है और हिंदू बन कर अपना नाम शिवानी रख लिया है। दोनों कैमरे पर साथ-साथ बैठे नजर आ रहे हैं और शिवानी अपनी नई-नई शादी और उसके तजुर्बे के बारे में बता रही है। जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Cancer disease – भोजन करते वक़्त भी मिलते हैं कैंसर के संकेत, इन 5 प्वाइंट से पहचाने बीमारी के लक्षण

About The Author