Ambati Rayudu Swara Bhaskar – भारत और पाकिस्तान के बीच चलती इस तनातनी के बीच पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू और फिल्म एक्टर रहीं स्वरा भास्कर अचानक चर्चे में आ गए। दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर युद्ध को लेकर कुछ ऐसा लिखा, जो लोगों को गवारा नहीं लगा। लोगों ने दोनों को ही उनके कोट और पोस्ट्स के लिए आड़े हाथों लिया। अब हम आपको सिलसिले वार तरीके से बताएंगे कि आखिर रायुडू और भास्कर ने ऐसा क्या लिख दिया? (Ambati Rayudu Swara Bhaskar)
तो बात सबसे पहले क्रिकेटर रहे अंबाती रायुडू की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनका पोस्ट ठीक उसी वक्त आया, जब गुरुवार शाम को पाकिस्तान भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर रहा था।
Ambati Rayudu Swara Bhaskar – सबसे पहले जानिए रायुडू ने क्या लिख डाला?
हालांकि आपको पता है कि इसके बाद भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तान को कैसा करारा जवाब दिया। खैर.. आइए पहले आपको रायुडू के उस अजीबोगरीब पोस्ट के बारे में बताते हैं। रायुडू ने इतने नाजुक मौके पर लिखा– आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है। जाहिर है रायुडू खुद को अहिंसा का समर्थक बताने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सच ये भी है कि अगर आपका दुश्मन अहिंसा की भाषा ना समझे तो फिर ये बातें बेमानी हो जाती हैं।

हालांकि इसके कुछ ही देर बाद रायुडू ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, जम्मू कश्मीर, पंजाब और भारतीय सीमा के अन्य हिस्सों में सबकी सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना। इससे प्रभावित हर किसी की सुरक्षा, बल और इस स्थिति के जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद है। जय हिंद। जाहिर है रायुडू के इस पोस्ट को लोगों ने सकारात्मक तरीके से लिया। लेकिन उनसे पिछले पोस्ट के लिए सवाल पूछते रहे।
एक्स पर अंबाती रायुडू क्या लिखा, वो पढ़ें-
https://x.com/RayuduAmbati/status/
Ambati Rayudu Swara Bhaskar – स्वरा भास्कर की इंस्टा स्टोरी पर हुआ विवाद

अब फिल्म एक्टर रहीं स्वरा भास्कर के इंस्टा स्टोरी के बारे में भी जान लीजिए। स्वरा ने जियोर्ज ओरवेल के कोट का पोस्टर शेयर किया। जिसमें लिखा था, हर वॉर प्रोपेगैंडा है। सारी चीख पुकार, झूठ, नफरत हमेशा उन लोगों से आती है, जो लड़ नहीं रहे हैं। एक दूसरे पोस्ट में स्वरा ने लिखा कि जो भी लोग युद्ध चाहते हैं उन्हें ये सब अपने परिवार के सदस्यों की नजर से देखना चाहिए। तय करें कि आप किन्हें खोने के लिए तैयार हैं।
भारत ने कैसे जवाबी कार्रवाई में कराची पोर्ट को टारगेट किया. पढ़ें-
https://newschronicles.in/karachi-port-7430-2/
अब स्वरा को उनके इन पोस्ट्स और स्टोरीज के लिए ट्रोल किया जाने लगा है। कई यूजर्स ये लिख रहे हैं कि युद्ध की शुरुआत भारत ने नहीं की थी। कई उन्हें खामोश बैठने की नसीहत दे रहे हैं।