
Amazing video: जिन्हें हम अक्सर जानवर समझ कर अनदेखा कर देते हैं, कई बार वो जानवर भी इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश करते हैं कि देख कर इंसान हैरत में पड़ जाता है। ये मामला कुछ ऐसा ही है। जिसमें एक हाथी एक हिरण के बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए फरिश्ता बन कर आता है।
पानी में गिरा हिरण का बच्चा फंसा
सोशल मीडिया में ‘नेचर इज अमेजिंग’ नाम की आईडी ने एक हाथी और हिरण का ऐसा ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में हिरणों का एक झुंड नजर आ रहा है। लेकिन इसी झुंड में से एक हिरण का बच्चा पास ही मौजूद एक तालाब में गिर जाता है और काफी कोशिश के बावजूद बाहर नहीं निकल पाता।
सोशल मीडिया पर देखें हाथी ने कैसे किया हिरण का रेस्क्यू–
https://x.com/AMAZlNGNATURE/status/
तभी कहानी में हाथी की एंट्री होती है। वो अपनी सूंड से हिरण का सींग पकड़ लेता है और उसे खींच कर बाहर निकलने में उसकी मदद करता है।
हिरण के बच्चे पर प्यार लुटाता है हाथी
खास बात ये है कि हाथी हिरण के उस बच्चे को बाहर निकालने बाद भी उस पर प्यार लुटाने की कोशिश करता है। इस वीडियो को हजारों बार देखा गया है। लोग हाथी की तारीफ कर रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं। वीडियो पर दिलचस्प कमेंट भी आ रहे हैं। आज के दौर में जब इंसानों में इंसानियत की कमी होती जा रही है, एक जानवर में इंसानियत की ये मिसाल अद्भुत है।