Aman Jaisawal – धरतीपुत्र नंदनी फेम एक्टर अमन जायसवाल नहीं रहे, बाइक एक्सीडेंट ने छीन ली ज़िंदगी

Aman Jaisawal – टीवी इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकार अमन जायसवाल की एक सड़क  हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मुंबई में ये हादसा तब हुआ जब अमन अपनी बाइक से एक ऑडिशन देने जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी जान चली गई। अमन धरतीपुत्र नंदनी में अपने रोल के लिए  लोगों के दिलों में तेजी से जगह बना रहे थे। ‘हिंदुस्तान’ अखबार ने लिखा है कि इसी धरतीपुत्र नंदनी शो के राइटर धीरज मिश्र ने अमन जायसवाल की मौत की खबर की पुष्टि की है।

अमन ने कम समय में अपनी छाप छोड़ी

अमन ने अपने शो की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी, लेकिन बाद में उन्होंने सीरियल में एंट्री की और जल्द ही लोगों को अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया। पहले उन्होंने उड़ारियां नाम के एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया। फिर धरतीपुत्र नंदनी और पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में भी उन्होंने अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में अमन जायसवाल ने यशवंत राव फांसे का रोल निभाया था।

नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं श्रद्धांजलि

मुंबई में हुए सड़क हादसे के बाद अमन को तुरंत उठा कर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा  सका। 22 साल के अमन उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। आप नीचे कमेंट बॉक्स में अमन जायसवाल को अपनी श्रद्धाजंलि दे सकते हैं।

About The Author