Alwar Hospital Rape : जमाना वाकई इतना खराब हो चुका है कि अस्पताल के आईसीयू में बेहोशी की हालत में लेटी महिलाएं भी दरिंदों से सुरक्षित नहीं हैं। सिहरन पैदा करने वाली ये वारदात राजस्थान के अलवर के ESIC अस्पताल की है, जहां एक महिला मरीज के साथ रात के अंधेरे में नशे का इंजेक्शन लगा कर अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस कृत्य को करने से पहले अस्पताल के कर्मचारियों ने उसके पति को आईसीयू से बाहर निकाल दिया था।
Alwar Hospital Rape : होश आने पर महिला ने की रेप की शिकायत
फिलहाल पीड़ित महिला और उसके पति की शिकायत पर पुलिस ने इस सिलसिले में केस दर्ज कर आरोपी अस्पताल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। और तो और गिरफ्तारी के बाद उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला अपने ट्यूब के आपरेशन के लिए इस अस्पताल में भर्ती हुई थी। रात को वो बेहोशी की हालत में अस्पताल में पड़ी थी। इसी दौरान अस्पताल के एक मुलाजिम ने उसके साथ रेप किया। चूंकि महिला तब बेहोश थी और उसे दर्द भी था, वो इस वारदात का प्रतिकार नहीं कर पाई। लेकिन अगले रोज सुबह जब उसे होश आया तो उसने पति को पूरी बात बताई।
Alwar Hospital Rape : गिरफ्तार आरोपी ने कबूल किया जुर्म
इसके बाद पति ने पहले अस्पताल प्रशासन से और फिर पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और रात को ड्यूटी पर मौजूद उस कर्मचारी की पहचान पता कर ली। गिरफ्तार किए जाने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। ईएसआईसी अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल उसे नौकरी से भी हटा दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी अलवर के अस्पताल की दरिंदगी की खबर प्रकाशित की है-
https://www.google.com/amp/s/timesofindia.
वैसे अस्पतालों में ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं। अभी कुछ महीने पहले गुरुग्राम के एक महंगे अस्पताल में एक एयर होस्टेस के साथ अस्पताल के आईसीयू में डिजिटल रेप का मामला सामने आया था।
SDM Arrested : दिन-रात एक कर पढ़ाई की, SDM बने, फिर इस एक गलती ने कर दिया बर्बाद.. पहुंचा दिया जेल..