Aligarh Saas Damad : घर से भागे सास-दामाद ने किया सरेंडर, सास ने सुनाई ‘लव स्टोरी’ के पीछे की असली कहानी

Aligarh Saas Damad – अलीगढ़ से फरार हुई सास और होने वाले दामाद की जोड़ी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गई। दोनों ने बुधवार को अलीगढ़ के दादों थाने में खुद ही सरेंडर कर दिया। लेकिन इसी के साथ दोनों से हुई पूछताछ में ऐसी कहानी सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। असल में दोनों के साथ भागने की घटना के तुरंत बाद से ही लोगों के दिमाग में ये सवाल चल रहा था कि आखिर होने वाले दामाद की मोहब्बत में एक मां इतनी खुदगर्ज कैसे हो गई कि उसे दस दिन बाद होने वाली अपनी बेटी की शादी का ही ख्याल नहीं रहा? (Aligarh Saas Damad)

वो सिर्फ घर से भागी ही नहीं, बल्कि उसी लड़के के साथ भागी, जिसके साथ उसकी बेटी की शादी होने वाली थी। यानी उसने सिर्फ अपने अरमान ही पूरे नहीं किए, अपनी बेटी के अरमानों का गला भी घोंट दिया। तो अब दामाद के साथ भागने वाली सास ने अपनी जो कहानी सुनाई है, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Aligarh Saas Damad
Aligarh Saas Damad. दोनों ने पुलिस को सुनाई अपनी कहानी.

Aligarh Saas Damad – सास ने अपने पति को बताया सारी फसाद का जड़

महिला ने अपनी इस अजीबोगरीब हरकत का सारा ठीकरा अपने पति जितेंद्र पर फोड़ दिया है। उसने कहा है कि वो बार-बार उस पर दामाद के साथ सीक्रेट अफेयर होने का इल्ज़ाम लगा कर उसे परेशान करता था। उसे बेइज्जत करता था। इतना ही नहीं, वो हर छोटी मोटी बात को लेकर उससे मारपीट भी करता था। उसके पति ने जीते जी उसकी जिंदगी नर्क बना दी थी। ऐसे कड़वाहट भरे माहौल में उसके दामाद राहुल ने ही उसे सहारा दिया। जिससे वो राहुल से प्यार करने लगी और अब वो अपने होने वाले दामाद के साथ ही रहेगी। यानी उसी से शादी करेगी।

Aligarh Saas Damad – हर बात पर मारपीट और शिकायत करता था पति

महिला की शिकायतें यहीं खत्म नहीं हुई। उसने अपने पति पर खुद को जानबूझ कर गरीबी में जीने के लिए मजबूर करने का इल्ज़ाम लगाया। उसने कहा कि उसके पति जितेंद्र बेंगलुरु में काम करता है। वो वहां से घर खर्च के लिए सिर्फ 15 सौ रुपए हर महीने दिया करता था और उसमें भी सवाल जवाब करता था। यानी 15 सौ रुपए के खर्चे को लेकर भी उसके पति को उस पर यकीन नहीं था। जबकि महज 15 सौ रुपए में उसे घर चलाने में बहुत दिक्कत होती थी। महिला ने दो टूक कहा है कि उसकी अपनी भी जिंदगी है। जिसका उसे ख्याल रखना है।
थाने में बैठी सास के अनौपचारिक पूछताछ का वीडियो देखें-
क्राइम की ऐसी वारदात आपने पहले नहीं सुनी होगी-

Aligarh Saas Damad – दोनों खुद ही बिहार के मुजफ्फरपुर से अलीगढ़ लौटे

पुलिस सास-दामाद की जोड़ी को उत्तराखंड में ढूंढ रही थी। लेकिन दोनों बिहार होते हुए नेपाल पहुंच गए। इसी बीच उन्होंने जब उन्होंने फोन ऑन किया तो देखा कि सोशल मीडिया में लोग उनकी चर्चा कर रहे हैं। पुलिस मुकदमा सब हो चुका है। तब उन्होंने खुद ही लौटने का फैसला किया। वो बस से बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए चले और अलीगढ़ के पास उतर कर अलीगढ़ के दादों थाने में पहुंच गए। जहां अब उन्हें मडराक पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

SDM Arrested : दिन-रात एक कर पढ़ाई की, SDM बने, फिर इस एक गलती ने कर दिया बर्बाद.. पहुंचा दिया जेल..

About The Author