Ahmedabad Plane Crash News : आम तौर पर जब कोई हवाई जहाज हमारे आस पास उड़ता हुआ दिखाई देता है तो उससे तेज आवाज सुनाई देती है। हवाई जहाज का पावरफुल इंजन शोर करता है। लेकिन गुरुवार को अहमदाबाद के मेघानीनगर में गिरने वाले हवाई जहाज के साथ ऐसा नहीं था। ये हवाई जहाज काफी नीचे उड़ रहा था और इसमें कोई आवाज नहीं थी।
महिला ने ’आजतक’ को बताई अपनी आपबीती
हवाई जहाज जिस इलाके में गिरा वहां रहने वाले कई लोगों ने इस हवाई जहाज को नीचे से उड़ते हुए देखा था। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि प्लेन क्रैश हो जाएगा। एक चश्मदीद महिला ने ’आजतक’ को बताया कि उस दिन हवाई जहाज काफी नीचे था और उसमें से बिल्कुल कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। महिला ने हैरानी जताई कि वो रोज हवाई जहाजों को अपने घर के ऊपर से जाते हुए देखते हैं, लेकिन ये पहला मौका था जब कोई जहाज बिना शोर किए हुए ऊपर से गुजर रहा था।
17 साल के लड़के ने शूट किया गिरते हुए प्लेन का वीडियो
इसी के साथ ’आजतक’ ने उस शख्स का भी पता लगा लिया, जिसने उस गिरते हुए प्लेन का वीडियो बनाया था। ये 17 साल का एक लड़का आर्यन है, जो 12वीं में पढ़ता है। आर्यन ये वीडियो शूट कर अपने दोस्तों को दिखाना चाहता था। उसकी इच्छा थी कि वो दोस्तों को बताए कि प्लेन कितना करीब से गुजरता है। लेकिन प्लेन कुछ दूर जाते ही नीचे गिर गया, जिसे देख कर वो शोर मचाने लगा।
आजतक ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश के चश्मदीदों से बात कर रिपोर्ट तैयार की है –
अहमदाबाद प्लेन हादसे के चश्मदीदों की ये गवाहियां इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं कि प्लेन का इंजन आसमान में बंद हो चुका था। इस हादसे में अब तक 270 लोगों के मारे जानी पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 241 पैसेंजर और क्रू मेंबर्स शामिल हैं।