Agra News : सुहाग रात पर दुल्हन ने किया ऐसा कांड कि पूरे शहर को हो गई खबर.. पुलिस भी हुई सन्न..

Agra News – मुहब्बत के शहर आगर में ऐन शादी के बाद सुहाग रात के वक्त एक दूल्हे के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वो ताउम्र कभी नहीं भूल पाएगा। एक सामान्य परिवार से आने वाले इस लड़के की शादी एक बिचौलिए की मदद से हुई थी। लड़का नई जिंदगी की शुरुआत करने को लेकर काफी उत्साहित था। उसने सीमित संसाधनों में ही सही सुहागरात की पूरी तैयारी की थी। सुहागरात आई भी। लेकिन ठीक सुहागरात मनाने से पहले ही उसके साथ कुछ ऐसा हो गया, जो उसने तो क्या किसी ने भी नहीं सोचा था।

Agra News – सुहाग रात पर दुल्हन ने जो किया वो हैरान करने वाला था

सीतानगर की रहने वाली कुसुमा के बेटे रिंकू की शादी मिर्जापुर की रहने वाली अंतिम से तय हुई। धूम-धाम से शादी भी हुई। इसके सुहाग की सेज पर बैठी दुल्हन पहले तो दूल्हे का इंतजार करती रही और फिर जैसे दूल्हा बिस्तर पर आया, दुल्हन ये बोल कर किचन में चली गई कि वो अभी दूध लेकर आती है। बस.. इसके बाद उसने दूध लाकर खुद अपने हाथों से बड़े प्यार से अपने पति को दूध पिलाया और दूध पीते ही कुछ ही देर में दूल्हे राजा अपना सुध-बुध खो बैठे।

बस फिर क्या था? दुल्हन ने घर में बाकी लोगों की नजर बचा कर सारा कीमती सामान और कैश बटोरा और सीधे घर से बाहर निकल गई। बाहर पहले से ही एक लड़का बाइक पर दुल्हन का इतंजार कर रहा था, जो दुल्हन को बिठा कर रफूचक्कर हो गया।

Agra News – कई घंटे बाद दूल्हे को आया होश.. तब सामने आई सच्चाई

वो तो जब कई घंटे गुजरने के बाद दूल्हे को होश आया, तो उसने घर वालों को पूरी बात बताई। इसके बाद सुहाग की सेज से गायब हुई नई नवेली दुल्हन की तलाश शुरू हुई और शिकायत पुलिस स्टेशन तक पहुंची। पुलिस को उस बाइक के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए, जिसमें बैठ कर दुल्हन फरार हुई। छानबीन करने पर पता चला दहेज तो दूर उल्टा लड़की वालों ने ही लड़की को गरीब घर का बताते हुए पहले ही दूल्हा पक्ष से 1 लाख 20 हजार रुपये ले लिए थे।

आखिर क्रीम में थूक मिलाकर फेस मसाज क्यों करता था अरशद अली? पढ़ें-

https://newschronicles.in/ghaziabad-news-7842-2/

आखिर क्या होती है सुहाग रात? विकिपीडिया में पढ़ें-

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4

अब तक की जांच में पता चला है कि शादी करके आई दुल्हन के साथ-साथ उसके तमाम नाते रिश्तेदार जो भी लड़की के साथ पहले आए थे और शादी में शामिल हुए, सबके सब फर्जी थे। जो आधार कार्ड और दूसरे दस्तावेज लड़की वालों ने कुछ औपचारिकताओं के लिए दिए थे, वो भी फर्जी निकले। इस सिलसिले में एत्माद्दौला थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच जारी है।

UP News : शूटआउट, मर्डर और इंस्टा पर ऐलान.. 20 साल से बदले की आग में झुलसते भाइयों की कहानी..

About The Author