Puri Stampede News : श्री जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान सुबह भगदड़ मच गई, जिससे 3 लोगों की जान चली गई और 50 लोगों की जान चली गई। सुबह करीब साढ़े 4 बजे ये स्थिति तब पैदा हुई, जब श्री गुंडीचा मंदिर के पास लोग भगवान की एक झलक पाने के लिए जमा हुए थे। भीड़ की वजह से धक्का मुक्की और भगदड़ के हालात पैदा हो गए।
घायलों में कुछ की हालत काफी गंभीर
घायलों को पुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों ने बताया कि भीड़ और धक्का मुक्किबके चलते 3 लोग, जिनमें एक बुजुर्ग और दो महिलाएं हैं, वो नीचे जमीन पर गिर गए और कुचले गए। जिसकी वजह से उनकी जान चली गई।
ज्यादा भीड़ होने की वजह हुआ हादसा
प्रशासन का कहना है कि घायलों में कुछ की हालत काफी गंभीर है। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है। हर साल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान पुरी में भारी संख्या श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है। लोग भगवान का रथ खींच कर आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन इस बार ये हादसा हो गया।
