
Sant Premanand Ji Maharaj. संत प्रेमानंद ने बताए चमत्कारिक उपाय.
Sant Premanand Ji Maharaj – कहते हैं अकाल मृत्यु एक ऐसी चीज है जिससे हर किसी को डर लगता है। कई लोग मानते हैं कि पूजा पाठ करने से भगवान की कृपा बनी रहती है और इंसान अकाल मृत्यु को प्राप्त नहीं होता। जबकि कई लोग पुण्य कमाने पर जोर देते हैं। वृंदावन के जाने माने संत प्रेमानंद जी महाराज ने हाल ही में ये बताया कि इंसान ऐसा क्या करना चाहिए, जिससे कि वो अकाल मृत्यु से बचा रह सकता है। संत प्रेमानंद की गिनती काफी पहुंचे हुए उदार हृदय वाले संतों में होती है।
भगवान कृष्ण के चरणामृत का रोज पान करें
वैसे तो तकरीबन रोज ही संत प्रेमानंद भक्तों को दर्शन देते हैं और उनसे धर्म और आध्यात्म पर चर्चा करते हैं। इस बीच उनसे मिलने पहुंचे एक शख्स ने संत प्रेमानंद ने अकाल मृत्यु से बचने का तरीका पूछा था। जिस जवाब देते हुए उन्होंने कहा, उन्होंने एक नहीं बल्कि 5 ऐसे काम बताए, जिन्हें करने से ना सिर्फ अकाल मृत्यु टल जाती है, बल्कि इंसान का जीवन भी सुखी होता है। सबसे पहले उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरणामृत का पान करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी मंदिर से चरणामृत मांग कर लाएं। उसमें पानी मिला लें और रोज पीते रहें।
भगवान कृष्ण के चमत्कारिक मंत्र का जाप करें
दूसरे उपाय के तौर पर उन्होंने भगवान कृष्ण के मंत्र की जाप करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये मंत्र घर से निकलने से पहले जपने से एक्सीडेंट का डर खत्म हो जाता है। मंत्र है – ओम श्रीकृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने, प्रणत क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नम:। उन्होंने कहा कि ये मंत्र कम से कम 11 बार जपें।
ठाकुर जी के चरणों में 11 बार साष्टांग दंडवत करें
उन्होंने कहा कि अगर इंसान हर रोज ठाकुर जी के चरणों में कम से कम कम 11 बार साष्टांग दंडवत कर ले, तो जीवन सुखमय और सुरक्षित हो सकता है। फिर चाहे ठाकुर जी घर में कहीं भी किसी भी रूप में विराजमान हों। आपको ये करना चाहिए।
रोज कम से कम 20 से 30 मिनट भगवान कृष्ण की पूजा करें
उन्होंने कहा कि अगर इंसान पूरे दिन में कम 20 से 30 ठाकुर जी के चरणों में बैठ कर उनकी पूजा अराधना करे, तो हर संकट और तकलीफ से मुक्ति मिल सकती है। भगवान कृष्ण का भजन कीर्तन करने से अच्छा कुछ भी नहीं है।
अकाल मृत्यु से बचने के वो पांच उपाय, जो संत प्रेमानंद जी ने बताए. देखें वीडियो-
https://www.youtube.com/watch?v=_z4gZft7QR4
अपने मस्तक में रोज लगाएं वृंदावन की मिट्टी
उन्होंने कहा कि अगर इंसान वृंदावन की मिट्टी अपने पास रखे और हर रोज अपने मस्तक में थोड़ी सी मिट्टी लगा ले, तो प्रभु की कृपा बनी रहती है। इंसान दुख तकलीफ से दूर और सकरात्मक उर्जा से भरपूर रहता है। उन्होंने कहा कि ये तीन उपाय इतने कारगर हैं कि इंसान पर प्रभु की कृपा बनी रहती है और हर संकट दूर होता है।