Lucknow Flyover News: बनना था फ्लाई ओवर, बन गया अजूबा.. 74 करोड़ी फ्लाई ओवर और इमारत के बीच ’पहले आप-पहले आप’.. वाला सिचुएशन

Lucknow Flyover News : लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके का अर्द्ध निर्मित फ्लाई ओवर विकास की दुनिया का आठवां अजूबा बन गया है। पिछले 8 महीने से ही इस फ्लाई ओवर का काम इसलिए रुका पड़ा है, क्योंकि फ्लाई ओवर के रास्ते पर एक कॉम्प्लेक्स आ गया है। फिलहाल इतना तो साफ है कि जब तक कॉम्प्लेक्स टूटेगा नहीं, तब तक फ्लाई ओवर का निर्माण आगे बढ़ेगा नहीं।

Lucknow Flyover News
Lucknow Flyover News. कृष्णा नगर के इसी केसरी खेड़ा इलाके से गुजरना है फ्लाई ओवर.

अधूरे फ्लाई ओवर काे लेकर सुलगते सवाल

  • लेकिन अब सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसी नौबत आई ही क्यों जिससे फ्लाई ओवर के रास्ते पर कॉम्प्लेक्स आ गया?
  • क्या फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू करने से पहले उसका ब्लू प्रिंट और प्रस्तावित रूट तैयार नहीं हुआ था?
  • और अगर हुआ था तो फिर कॉम्प्लेक्स बीच में बनकर कैसे खड़ा हो गया?
  • अगर रूट मैप पहले से क्लियर था और जिनकी प्रॉपर्टी के ऊपर से इसे गुजरना था, उन्हें मुआवजा दे दिया गया, तो फिर इस कॉम्प्लेक्स को तोड़ कर फ्लाई ओवर का निर्माण आगे क्यों नहीं हो रहा?
  • फ्लाई ओवर के निर्माण में देरी से लोगों को हो रही असुविधा और सरकार को होने वाले नुकसान का उत्तरदायी आखिर कौन है?

फिलहाल ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब अधिकारी भी देना नहीं चाहते।

सोशल मीडिया पर फ्लाई ओवर का हाल बताता वीडियो –

https://x.com/SachinGuptaUP/status/1936445586821222858?t=xWiyVF55TjqA_k_ad2wJMg&s=19

74 करोड़ की लागत से बनना था फ्लाई ओवर

इस फ्लाई ओवर को एक रेलवे ट्रैक का ऊपर से क्रॉस करना है। इस पर 74 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च होने वाला है। ये वही फ्लाई ओवर है जिसका शिलान्यास लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 जुलाई 2023 को किया था। लेकिन एक इतनी बड़ी हस्ती के हाथों शिलान्यास के बावजूद आज ये फ्लाई ओवर जिस मुकाम पर खड़ा है, उसे देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे देश में सरकारी अफसरों की कार्यशैली कैसी है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां फ्लाई ओवर न होने की वजह से अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसी वजह से उन्होंने सांसद राजनाथ सिंह से इस फ्लाई ओवर के निर्माण की गुजारिश की थी, लेकिन नतीजा ऐसा होगा, ये सोचा न था।

Raja Raghuwanshi Murder Case News : खुद ही हत्या की.. खुद ही कफन भी लेकर आया.. राज कुशवाहा के ड्रामे की तस्वीरें देख कर सन्न रह गए जाएंगे..

About The Author