Jaunpur News – सोनम और राजा रघुवंशी की खबर को लेकर सारे लोग शॉक्ड हैं। इससे पहले मुस्कान और सौरभ के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। लोगों के लिए ये समझना मुश्किल हो रहा है कि आखिर लड़कियां अपने मनपसंद पार्टनर के लिए अपने पति की जान क्यों ले रही हैं? लेकिन इसी डर और असमंजस के माहौल के बीच यूपी के जौनपुर के एक लड़के ने ऐसा फैसला किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। कई लोग कह रहे हैं कि जान बचाने के लिए यही तरीका अच्छा है।

पति ने अपना घर संभालने की काफी कोशिश की मगर नाकाम रहा
असल में जौनपुर के रहने वाले एक लड़के की शादी खेतासराय इलाके की एक लड़की से हुई थी। मगर दिक्कत ये थी कि लड़की ने घर वालों के दबाव में शादी कर ली थी। उसका पहले से ही किसी लड़के से अफेयर चला आ रहा था। ऐसे में वो शादी के बाद भी अपने प्रेमी से घंटों फोन पर बातें किया करती थी। एक बार तो ऐसा हुआ कि वो मायके जाने के नाम पर घर से निकली और अपने प्रेमी यशवंत बिंद के साथ फरार हो गई। हालांकि पति उसे किसी तरह वापस लाने में कामयाब रहा और अपने साथ नोएडा लेकर गया, जहां वो काम करता था।
सोशल मीडिया में प्रेमी और पत्नी की शादी का वीडियो देखें-
https://x.com/RohitCh74795527/status/1935017972336312589
जौनपुर के मंदिर में प्रेमी ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर.. बनाया वीडियो
लेकिन यहां भी उसकी पत्नी का यशवंत से बातचीत का सिलसिला बंद नहीं हुआ। हार कर पति ने एक फैसला किया। वो फिर से अपनी पत्नी को लेकर जौनपुर लौटा। यहां के दुर्गा मंदिर में उसने पत्नी के प्रेमी यशवंत को बुलाया। पहले उसने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब दोनों ही एक दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ गए, तो फिर पति ने यशवंत के साथ खुद अपने सामने उसी मंदिर में अपनी पत्नी की शादी करवा दी और फिर उन्हें विदा किया। इस शादी का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें फिलहाल वायरल हो रही हैं, जिसमें पति अपने सामने प्रेमी के हाथ अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरवाता हुआ दिख रहा है।