Ahmedabad Plane Crash News : आसमान से लेकर जमीन तक हाहाकार, आग.. धुआं और लाशें..

Ahmedabad Plane Crash News : अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे ने सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया को दहला दिया है। जैसे जैसे इस हादसे से जुड़ी जानकारी और तस्वीरें सामने आ रही हैं, इसकी भयावहता की सच्चाई जानकार लोग हैरान हो रहे हैं। लंदन जा रहा ये प्लेन अहमदाबाद के रनवे नंबर 23 से उड़ने के तुरंत बाद क्रैश कर गया।

मुसाफिरों के साथ साथ नीचे भी लोग आए चपेट में

प्लेन एक रिहायशी इलाके में गिरा और एक विशाल आग के गोले में तब्दील हो गया। प्लेन का कुछ हिस्सा एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के ऊपर गिरा। जिससे शक है कि इस हादसे में प्लेन में सवार लोगों के साथ साथ नीचे मौजूद लोग भी चपेट में आ गए।

हादसे का शिकार 30 लोगों की बॉडी सिविल अस्पताल पहुंची

इस प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। उनकी भी मौत की अब पुष्टि हो चुकी है। हालांकि अब तक प्लेन में सवार 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। ये लाशें बरामद हो चुकी हैं। इस बीच अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि हादसा इतना खतरनाक था कि किसी भी यात्री का बचना मुश्किल लग रहा है।

दूर दूर तक बिखरी लाशें, मातम और चीख पुकार

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हर तरफ अफरातफरी मच गई। हाहाकार का मंजर दिखा। सड़क पर दूर दूर मानव अंग, लोगों के सामान, विमान के टुकड़े बिखरे पड़े थे। जानकारी के मुताबिक प्लेन करीब 625 फीट की ऊँचाई तक गई और फिर नीचे आ गई। लेकिन इससे पहले कि पायलट हालात को काबू में कर पाते सब खत्म हो गया।

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद से लंदन जा रहा प्लेन क्रैश, सामने आई भयानक तस्वीरें

About The Author