Sonam Raghuwanshi News Hindi – इंदौर की सोनम रघुवंशी हर हाल में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करना चाहती थी। उसने इसके लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड राज कुशवाहा के साथ मिल कर काफी पहले प्लानिंग कर ली थी। शादी और विदाई के बाद जब वो अपने मायके लौटी, तो उसने फोन पर अपने प्रेमी राज से बात की और पूरी प्लानिंग की। इसी प्लानिंग के तहत सोनम ने मेघालय जाने के लिए खुद ही टिकट बुक कर लिया और इसे अपने पति राजा रघुवंशी के लिए एक सरप्राइज के तौर पर रखा। राजा भी सोनम की इन साजिशों को उसका प्यार समझता रहा।
..तो राजा को ऊपर से खाई में धक्का दे देती सोनम
पुलिस ने अब जब इस केस के सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ हो रही है, इससे जुड़ी एक से बढ़ कर एक जानकारी सामने आ रही है। गिरफ्त में आए राज कुशवाह ने पुलिस को बताया है कि सोनम ने जब उससे अपने पति राजा रघुवंशी के कत्ल की साजिश शेयर की, तभी उसने कह दिया था कि जब वो इशारा करेगी, हमलावरों को राजा पर वार करना होगा। उसने कहा कि अगर हमलावर इस कोशिश में नाकाम रह गए, तो वो खुद ही राज को फोटो क्लिक करने के बहाने उसे किसी खाई के पास ले जाएगी और उसे धक्का दे देगी। यानी वो राजा की जान हर हाल में लेना चाहती थी।

पकड़े जाने से पहले राज और सोनम भागना चाहते थे नेपाल
राजा और सोनम ने पहले प्लान किया था कि वो गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में दर्शन करके ही वापस लौटेंगे। लेकिन चूंकि सोनम को मन में कत्ल की साजिश चल रही थी, उसे पता था कि कत्ल के बाद कामाख्या मंदिर में दर्शन नहीं हो पाएंगे। इसलिए वो राजा को पहले कामाख्या मंदिर में लेकर गई। सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा को पूरा यकीन था कि उनकी साजिश इतनी फुलप्रूफ है कि वो कभी पकड़े नहीं जाएंगे। हालांकि उन्होंने ये भी सोच रखा था कि खुदा न खास्ते अगर कहीं उनकी साजिश का लोगों को पता चल गया, तो वो पहले ही नेपाल भाग जाएंगे।
मेघालय पुलिस सारे आरोपियों से उगलवा रही है राज
फिलहाल राज कुशवाहा और सोनम रघुवंशी समेत सभी आरोपी मेघालय पुलिस के शिकंजे में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। समझा जाता है कि बुधवार को राज कुशवाहा और सोनम को आमने-सामने बिठा कर पुलिस पूछताछ करेगी, ताकि ये पता चल सके कि इन दोनों में कौन क्या सच बोल रहा है और क्या झूठ बोल रहा है?
देखिए ग्रेटर नोएडा में कैसे लिफ्ट में फंसने से अटक गई 6 लोगों की सांसें. खतरनाक वीडियो-
https://newschronicles.in/greater-noida-news-8686-2/
इंदौर की सोनम रघुवंशी की शादी अपने ही शहर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के साथ 11 मई को हुई थी। इसके बाद वो हनीमून के लिए असम होते हुए मेघालय पहुंचे थे। जहां से दोनों गायब हो गए थे। बाद में राजा रघुवंशी की क्षत-विक्षत लाश खाई में बरामद हुई। जबकि सोनम का पता नहीं चला। आखिरकार सोनम यूपी के गाजीपुर में सामने आई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिल कर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की थी।
Sonam Raghuwanshi News – सोनम ने आंखों के सामने करवाया राजा का मर्डर, पुलिस का खुलासा