Sonam Raghuwanshi News Latest : राजा के पास आने से बेचैन थी सोनम, प्रेमी को चैट में बताई ये बात..

Sonam Raghuwanshi News Latest – सोनम, राज कुशवाहा को चाहती थी, मगर उसकी शादी राजा रघुवंशी से हो रही थी। इस बात से खुद सोनम जितना परेशान थी उसका आशिक राज कुशवाहा भी उतना ही बेचैन था। उधर राजा रघुवंशी सोनम से शादी तय होते ही उसे प्यार करने लगा था। पुलिस को राजा रघुवंशी के कत्ल की मामले की जांच के दौरान इस लव ट्रायंगल को लेकर ऐसी बातें पता चली हैं, जो चौंकाने वाली है। सोनम और राज कुशावाहा के बीच हुए मोबाइल चैट से पता चला है कि राजा के पास आने से सोनम परेशान हो रही थी और उसे ये बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था।

राज, राजा और सोनम के लव ट्रायंगल की खतरनाक हकीकत

‘आजतक’ की वेबसाइट ने सोनम की राज और राजा के साथ इस रिलेशन को लेकर ये चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट बताती है कि सोनम और राज ने मिल कर शादी के तीन दिन बाद ही राजा रघुवंशी के कत्ल की प्लानिंग को अंतिम रूप देने का फैसला कर लिया था। चूंकि वो इस वारदात को सबकी नजरों से बच कर बड़ी खामोशी से अंजाम देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने राजा की हत्या के लिए सुदूर मेघालय का ठिकाना चुना, ताकि वारदात को अंजाम भी दिया जाए और बच निकलने में कोई दिक्कत ना हो।

Sonam Raghuwanshi News Latest
Sonam Raghuwanshi News Latest. सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा और सोनम अपने पति राजा के साथ.

पति राजा के पास आने से झुंझला रही थी सोनम

पुलिस को अब सोनम और उसके प्रेमी राज कुशावाहा के दरम्यान हुई व्हाट्स एप चैट से इन बातों का पता चला है। पुलिस सूत्रों की मानें तो शादी के बाद राजा सोनम के पास आने की कोशिश कर रहा था, जिससे सोनम अंदर ही अंदर झुंझला रही थी। आखिरकार नई नई शादी के इस रिश्ते से बाहर निकलने के लिए सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दे दिया। सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। इसके बाद वो हनीमून पर गुवाहाटी होते हुए मेघालय गए थे। जहां सोनम और राजा का मोबाइल फोन एकाएक नॉट रिचेबल हो गया था।

सोनम, राजा और राज के रिलेशन पर आजतक की रिपोर्ट भी पढ़ सकते हैं-

https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/

ऐसे हुआ राज रघुवंशी की कत्ल का खुलासा

जिसके बाद मेघालय की खाइयों में राजा की लाश मिली और सोनम गायब हो गई। अपने पति की लाश मिलने के ठीक 7 दिन बाद सोनम यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे में मिली। उधर, मेघालय पुलिस ने इस केस का खुलासा करते हुए एमपी और यूपी पुलिस की मदद से चार लड़कों को गिरफ्तार किया। जिसमें एक सोनम का आशिक राज रघुवंशी भी है। बाद में यूपी पुलिस की मदद से सोनम को भी हिरासत में लिया गया और फिलहाल मेघालय पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है। शुरुआती तफ्तीश से साफ हुआ है कि किराये के कातिलों की मदद से सोनम और राज कुशवाहा ने राजा रघुवंशी की हत्या करा दी।

Sonam Raghuvanshi Latest News : घर के बाहर उल्टी टंगी तस्वीर, ज्योतिषी की चेतावनी और खतरनाक अंजाम..

About The Author