Jharkhand News : ऐसे सीन आम तौर पर फिल्मों में ही देखने सुनने को मिलते हैं, जब विलेन का पीछा करता हुआ हीरो एकाएक किसी समारोह में शामिल हो जाता है। कभी ढोली तो कभी कुछ और बन जाता है। जम कर ढोल बजाता है और फिर वक्त आते ही अपने असली रूप में आकर विलेन से बदला लेता है। झारखंड की पलामू पुलिस ने करीब 4 सालों से फरार चल रहे रेप के एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कुछ ऐसा ही रूप धरा, छुप कर छापेमारी की और फिर मुलजिम को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई।
Jharkhand News – चार साल से फरार था रेप का आरोपी दिलीप
पाटन के दिलीप महतो नाम के एक आदमी ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के साथ रेप किया था। उसका तब इलाके में ऐसा दबदबा था कि उसने रेप के बाद पीड़ित परिवार को थाने जाने से भी रोक दिया था। हालांकि बाद में रेप पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटा कर पुलिस से शिकायत की और तब जाकर आरोपी दिलीप महतो के खिलाफ केस दर्ज किया गया। लेकिन दिलीप ऐसा फरार हुआ कि फिर कभी पकड़ में ही नहीं आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कई बार छापेमारी भी की। मगर कामयाब नहीं हुई।
Jharkhand News : पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बदला रूप
इस बीच पलामू पुलिस को दिलीप महतो के बारे में एक जानकारी मिली। पता चला कि गांव में उसके साले की शादी होने वाली है और इस शादी में वो जरूर पहुंचेगा। लेकिन डर ये भी था कि पुलिस के आने की खबर मिलने पर वो भाग भी सकता था। इसलिए पुलिस ने दूसरा रास्ता चुना।
यूटयूबर मनीष कश्यप ने फेसबुक पर छोड़ दी बीजेपी. पढ़ें-
https://newschronicles.in/manish-kashyap-left-bjp/
पुलिस की टीम के कुछ लोग अपने आप को रिश्तेदार बता कर शादी में शामिल हो गए। यहां तक कि घुलने मिलने के लिए पुलिस वालों ने जम कर ढोल बजाया। डांस किया। और जैसे ही पुलिस को पता चला कि दिलीप महतो शादी में पहुंच चुका है, उन्होंने चुपके से उसकी पहचान कन्फर्म की और उसे गिरफ्तार कर लिया। ये अपने आप में पुलिस का एक नायाब ऑपरेशन था, जिसके अब हर तरफ चर्चे हैं।
Shahid Afridi : क्या शाहिद आफरीदी का निधन हो गया? पाकिस्तानी टीवी चैनल की खबर का सच क्या है?