Doomsday Fish : जब जब इस दुनिया में कोई तबाही आती है, तो प्रकृति उसका संकेत पहले ही देने लगती है। कई ऐसी घटनाएं या चीजें हमारे इर्द गिर्द होने लगती हैं, जिन्हें देख कर लोग अनहोनी का शक जताने लगते हैं। ऐसी चीजों में एक है समंदर की अत्यंत गहराई में रहने वाली वो मछली, जिसे आम तौर पर देख पाना भी मुश्किल होता है। लेकिन कहते हैं कि ऐसी किसी अनहोनी से पहले वो मछली कई बार उथले पानी में या फिर समंदर से बाहर भी चली आती है।
इस मछली का नाम है, औरा फिश। जिसे डूम्स डे फिश के तौर पर भी जाना जाता है। कहते हैं ये मछली इंसान को तभी दिखती है या फिर ये समंदर की ऊपरी सतह पर तभी आती है, जब पृथ्वी पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली होती है।
Doomsday Fish : तमिलनाडु में मछुआरों के जाल में फंसी तबाही की मछली
तो तमिलनाडु के कुछ मछुआरों ने अब ऐसी ही एक डूम्स डे फिश को अपनी जाल में फंसा लिया है, जिससे आम तौर पर दुनिया डरती है। ये मछली इतनी विशालकाय है कि इसे पकड़ने के लिए एक साथ 7 मछुआरों को इकट्ठा होना पड़ा। मछुआरों ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में ये अजीबोगरीब मछली काफी लंबी दिख रही है। जिसका शरीर चमकीले सिल्वर कलर का है, जबकि इसका सिर बड़ा सा है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस मछली को लम्बाई 30 फीट तक हो सकती है, जबकि ये मछली 200 मीटर से 1100 मीटर की गहराई तक में पाई जाती है।
Doomsday Fish : प्रलय की मछली के पकड़े जाने से डरे लोग, सोशल मीडिया में चर्चे
अब तमिलनाडु में इस औरा फिश के पकड़ में आने के साथ साथ चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग इसे जापान और मैक्सिको में आई तबाही से पहले औरा फिश के देखे जाने से जोड़ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर डूम्स डे फिश का वीडियो देखें..
https://x.com/sanatan_kannada/status/
डूम्स डे फिश के पकड़े जाने पर टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट पढ़ें..
https://timesofindia.indiatimes.com
असल में जब साल 2011 में जापान में भूकंप और सुनामी आई थी, तब यही और फिश यानी डूम्स डे फिश जापान के समन्दर के किनारे पड़ी हुई मिली थी। ठीक ऐसे ही इन औरा फिश के देखने के बाद मेक्सिको में भूकंप आया था। अब सवाल ये है कि क्या इस और फिश के जाल में फंसने का मतलब भी कुछ ऐसा ही है?
RCB Vs PBKS : स्वामी प्रेमानंद जी के आशीर्वाद से विराट को मिली जीत? एकाएक ट्रेंड करने स्वामी जी..