Murliwale Hausla : जाने-माने स्नेक रेसक्यूअर को कोबरा ने डसा.. अब ऐसी है हालत, देखें Video..

Murliwale Hausla – जाने माने स्नेक रेसक्यूअर और यूट्यूबर मुरली वाले हौसला को जौनपुर में एक कोबरा सांप ने रेसक्यू के दौरान डस लिया। जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और खबरों की मानें तो उनके शरीर में जहर का असर कम करने के लिए उन्हें कम से कम 12 एंटी वेनम इंजेक्शन दिए गए हैं। इन खबरों के लिखे जाने तक उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई थी, हालांकि पहले से उनकी स्थिति बेहतर बताई जाती है।

Murliwale Hausla – जाल में फंसे कोबरा को निकालते समय हुआ हादसा

असल में जौनपुर के ही एक ग्रामीण इलाके से मुरली वाले हौसला और उनकी टीम को एक कोबरा सांप के जाल में फंस जाने की खबर मिली थी। जिसके बाद हौसला उसे रेसक्यू करने पहुंचे थे। अभी वो जाल को काट कर सांप को बाहर निकालने की कोशिश कर ही रहे थे कि सांप ने उन्हें डस लिया। इसके बाद  वो अस्पताल जाने के लिए एक कार में बैठे, लेकिन वो स्टार्ट नहीं हुई और आखिरकार लोग उन्हें बाइक से लेकर गए। हालांकि इस चक्कर में करीब आधे घंटे का वक्त बर्बाद हो गया।

Murliwale Hausla – अस्पताल पहुंचने में हुई देरी से बढ़ा खतरा

डॉक्टरों का कहना था कि अगर इससे ज्यादा देर होती तो अंजाम कुछ भी हो सकता था। फिलहाल लोग मुरली वाले हौसला के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मुरली वाले हौसला अपने रेसक्यू वीडियोज की बदौलत पूरे देश में मशहूर हैं। हालांकि वो खुद सांप काटने पर झाड़ फूंक की जगह फौरन अस्पताल जाने पर जोर देते हैं, लेकिन इस मामले में उन्हें अस्पताल ले जाने में थोड़ी देर हो गई, ऐसा लगता है।

मुरलीवाले हौसला के यूट्यूब चैनल पर देखिए हादसे का वीडियो और उनकी सेहत पर अपडेट-

https://www.youtube.com/watch?v=

सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो और अस्पताल में भर्ती मुरलीवाले हौसला की तस्वीरें-

https://x.com/1K_Nazar/status/

भारत में चार प्रजाति के सांप ऐसे हैं, जिन्हें सबसे खतरनाक माना जाता है और इन्हें बिग फोर का नाम दिया गया है। इनमें कोबरा, रसेल वाइपर, सॉ स्केल वाइपर और कॉमन करैत शामिल हैं।

Sharmishtha Panoli Case : शर्मिष्ठा को जेल भिजवाने वाला वजाहत है सबसे बड़ा नफरती, खुली पोल, हुआ फरार..

About The Author