Anaya Bangar : क्या फिर से सेक्स चेंज करवा कर लड़का बनेंगी अनाया बांगर? अनाया ने ऐसा क्यों कहा..

Anaya Bangar – अंग्रेजी में एक कहावत है- टू रीड बिट्विन द लाइंस। यानी जो कहा जाए, उसका असली मतलब समझना। हालांकि असली मतलब समझने के चक्कर में कई बार इंसान गलत मतलब भी लगा लेता है। अपना सेक्स चेंज करवा कर लड़का से लड़की बनने वाली अनाया बांगर ने अब एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसे देख कर लोग ‘बिट्विन द लाइंस’ पढ़ने की कोशिश करने में लगे हैं। अनाया बांगर ने अपने इस वीडियो में कहा है कि वो अपने असली में रूप में वापस आ रही है। तो इसका मतलब क्या है? क्या वो फिर से सेक्स चेंज करवाना चाहती हैं? क्या वो फिर से लड़का बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो रही हैं? या फिर उनके इस वीडियो का मतलब कुछ और है?

Anaya Bangar – “मैं अपने असली रूप में वापस आ रही..”

वैसे –मैं अपने असली रूप में वापस आ रही– का असली मतलब तो खुद अनाया बांगर ही बता सकती हैं, लेकिन फिलहाल उनके लिए वीडियो को लेकर कयासबाजियों का सिलसिला शुरू हो गया है। असल में अनाया बांगर एक शूट के सिलसिले में पिछले दिनों दिल्ली-NCR पहुंची थीं और यहीं एक होटल के कमरे में उन्होंने अपनी एक फ्रेंड सनत चड्ढा के साथ वो वीडियो शूट किया था। इस वीडियो को अनाया की एक फ्रेंड ने अपने इंस्टा प्रोफाइल पर भी शेयर किया है। जिसमें होटल के बिस्तर पर लेटे-लेटे दोनों –मैं अपने असली रूप में वापस आ रही– बोल कर खिलखिला कर हंसती हुई दिखाई दे रही है।

Anaya Bangar – सोशल मीडिया पर अनाया के एक वीडियो से उठे सवाल

अब सवाल ये है कि क्या ये उनके किसी प्रोग्राम या एड का कोई प्रोमो है, कोई टैग लाइन, कोई नया शिगूफा या फिर उनके दिल की कोई बात? क्या ये वाकई उनके दोबारा सेक्स चेंज करवाने की किसी से सोच जुड़ी है? फिलहाल सोशल मीडिया पर यूजर्स यही चर्चा कर रहे हैं। अपने दिल्ली-NCR ट्रिप के दौरान अनाया ने अपनी फ्रेंड सनत के साथ खूब मस्ती की। दोनों गुरुग्राम की अलग-अलग लोकेशंस पर घूमती हुई नजर आईं और अपने इस ट्रिप से जुड़े कुछ वीडियोज भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किए।

आप अनाया के नए रूप को लेकर टीवी9 की ये खबर भी पढ़ सकते हैं, साथ ही वीडियो भी देख सकते हैं-

https://www.tv9hindi.com/sports/cricket-news/

खान सर ने किससे गुपचुप तरीके से शादी रचा ली? पढ़ें-

https://newschronicles.in/khan-sir-marriage/

Anaya Bangar – कई क्रिकेटरों ने अनाया का ‘शोषण’ करने की कोशिश की

अनाया बांगर नामी क्रिकेटर रहे संजय बांगर की बेटी हैं। वो पहले उनका बेटा हुआ करती थीं और उनका नाम आर्यन था। लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने अपना सेक्स चेंज करवा लिया और लड़की बन गईं। अनाया ने  इससे पहले कई इंटरव्यूज में ये कहा है कि वो मानसिक रूप से एक लड़की ही रही हैं, लेकिन उनका शरीर लड़के का था। यही वजह है कि उन्होंने सेक्स चेंज करवाने का फैसला किया। जिसके चलते उन्हें कई तरह की मुसीबतों का भी सामना करना पड़ा। अनाया ने कुछ रोज पहले ये कह कर भी चौंका दिया था कि लड़की बनने के बाद उनके साथ कुछ क्रिकेटर्स अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें भी कीं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

Anaya Bangar – सेक्स चेंज करवाने वाली लड़की का एक्सपीरियंस, “शरीर के ऊपरी हिस्से में हुए कई बदलाव”

About The Author