Odisha News – महज 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की ने अपने दो दोस्तों के साथ मिल कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया और फिर उनकी लाश का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घर परिवार से लेकर तमाम लोगों को मामला हार्ट फेल्योर का बताया गया और लोगों ने इसे मान भी लिया, क्योंकि मरने वाली महिला को दिल की बीमारी थी। लेकिन चंद रोज़ गुजरने के बाद कुछ ऐसा हुआ कि सारे सबूत मिटा दिए जाने के बावजूद असली साजिश बाहर आ गई।
Odisha News – जिस बेटी को गोद लिया था, उसी ने जान ले ली
मामला ओडिशा के पारलाखेमुंडी का है, जहां एक बच्ची ने ये साजिश रची। विडंबना देखिए इस बच्ची को इस वारदात में मारी गई महिला राजलक्ष्मी ने सिर्फ 3 दिन की उम्र में गोद लेकर नई जिंदगी दी थी। तब इस बच्ची को उसके माता-पिता ने लावारिस हालत में मरने के लिए छोड़ दिया था। लेकिन जिस बेटी को मां ने नई जिंदगी दी, बेटी ने उसी मां की हत्या अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी।
Odisha News – दो-दो ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची कत्ल की साजिश
असल में इस बच्ची के दो लड़कों से रिलेशन थे। 21 साल के गणेश राठ और 20 साल के दिनेश साहू। मां राजलक्ष्मी अपनी बेटी को लड़कों के साथ यूं घूमने-फिरने से रोकती थी। इन्हीं हालात में बेटी ने मां को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली। प्लानिंग थी कि मां को मारने के बाद सारी संपत्ति पर वो कब्जा कर लेगी और अपने दोस्तों के साथ मौज करेगी। प्लानिंग के मुताबिक 29 अप्रैल को लड़की ने मां राजलक्ष्मी को धोखे से धोखे से नींद की गोलियां खिला दीं और फिर दोनों लड़कों ने तकिए से गला घोंट कर महिला को मार डाला।
हिंदुस्तान टाइम्स ने भी इस दर्दनाक वारदात की खबर प्रकाशित की है-
https://www.hindustantimes.com/india-
झारखंड के एक परिवार ने क्यों किया पुतले का अंतिम संस्कार? पढ़ें-
https://newschronicles.in/jharkhand-news-7688-2/
Odisha News – इंस्टाग्राम चैट से एकाएक खुल गई कत्ल की साजिश
हत्या और अंतिम संस्कार के काफी दिनों के बाद जब लड़की के मामा शिवा प्रसाद मिश्र को लड़की का मोबाइल फोन मिला, तो उसके इंस्टा चैट में लिखी बातों को पढ़ कर उसका दिमाग चकरा गया। लड़की ने अपने दोनों ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां की हत्या की पूरी साजिश रची थी। हत्या के बाद मां के गहने के बेचकर अपने ब्वॉयफ्रेंड को एक बाइक खरीद कर दी और दोनों खूब मस्ती करते रहे। लेकिन आखिरकार भेद खुल ही गया। बच्ची को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jaipur News : मुखाग्नि से पहले मां की चिता पर लेट गया बेटा, लगा बहुत दुखी है.. लेकिन वजह ये निकली..