SSC Board Result Date 2025 Maharashra – महाराष्ट्र के दसवीं बोर्ड (SSC) के रिजल्ट की तारीख अब करीब आ गई है। ये रिजल्ट 13 मई को निकलेंगे। शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों ने ये जानकारी दी है। प्रमुख अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस सिलसिले में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसमें बताया गया है कि ये रिजल्ट 12 मई को ही आने वाले थे। लेकिन 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी होने की वजह से अब रिजल्ट 13 को सार्वजनिक किए जाएंगे।
SSC Board Result Date 2025 Maharashra – रिकॉर्ड टाइम में घोषित होगा रिजल्ट
SSC के ये अपने आप में सबसे जल्द रिजल्ट घोषित करने वाली एक बात होगी। वैसे इस बार बोर्ड ने परीक्षाएं भी जल्दी आयोजित की थीं। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने SSC Exam 2025 इस बार 21 फरवरी से 17 मार्च के बीच आयोजित की थी। इन परीक्षाओं में 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। जिनमें 8.6 लाख लड़के और 7.47 लाख लड़कियों ने भाग लिया। इसके अलावा 19 किन्नर छात्रों ने भी परीक्षा दी थी।
SSC Board Result Date 2025 Maharashra – जानिए कैसे हुआ परीक्षाओं का आयोजन
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन के कुल 9 डिविजनल बोर्ड हैं। जिनके जरिए SSC दसवीं और 12वीं के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। सारे डिविजनल बोर्ड जिला स्तर पर परीक्षाओं के आयोजन से लेकर कॉपियां जांचने तक के लिए जिम्मेदार हैं। एक बार परीक्षा लेने से लेकर कॉपी जांचने तक की सारी प्रक्रियाएं जब पूरी हो जाती हैं, तो फिर सारे डिविजनल बोर्ड ये डाटा पुणे में SSC हेडक्वार्टर में भेजते हैं। जिसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाता है।
जाने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय जांबाजों के पराक्रम की कहानी-
https://newschronicles.in/operation-sindoor-%e0%
SSC Board Result Date 2025 Maharashra – जानें आप कहां देख सकते रिजल्ट?
अब जानिए दसवीं के ये रिजल्ट आप कहां देख सकते हैं। इसके लिए आप महाराष्ट्र बोर्ड की अधिकारिक साइट के अलावा
पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How To Get Rich : ये हैं धन के देवता भगवान कुबेर की नाराजगी के संकेत.. अनदेखा किया तो पछताएंगे..