Lok Adalat 2025 : दिल्ली में ट्रैफिक चालान भुगतने का गोल्ड चांस, लोक अदालत के लिए लें टोकन.. जानें कैसे

Lok Adalat 2025 – एक बार गाड़ी का चालान हो जाने पर उसे भुगतना एक बड़ी सजा हो जाती है। चालान कहां जाकर भरें, कैसे भरें, कितनी बार जाना होगा, ये तमाम सवाल लोगों के मन में चलते रहते हैं। तो जो भी लोग गाड़ी के चालान से परेशान हैं, इस बार उनके लिए चालान की समस्या से निजात पाने का एक गोल्डन चांस है। क्योंकि जल्द ही लोक अदालत 2025 लगने वाली है और इस लोक अदालत में आप अपने चालान संबंधी मुश्किल से फौरन बाहर निकल सकते हैं। (Lok Adalat 2025)

Lok Adalat 2025 – टोकन से मिलेगी Lok Adalat 2025 में एंट्री

इस लोक अदालत में शामिल होने के लिए आपको टोकन लेना होगा और ये टोकन आपको ऑन लाइन ही मिलेगा। लेकिन ये टोकन कहां से और कब लेना है, आइए हम आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं। ये लोक अदालत अगले शनिवार यानी 10 मई 2025 को लगेगा। जिसके लिए आप अभी से तैयारी कर सकते हैं। तो लोक अदालत के टोकन के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। जहां से 5 मई से आप लोक अदालत के लिए टोकन ले सकते हैं।

दिल्ली पुलिस का ये पोस्ट देखें-

https://x.com/dtptraffic/status/

Lok Adalat 2025 – समझिए कैसे मिलेगा Lok Adalat 2025 का टोकन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट का ये लिंक https://traffic.delhipolice.gov.in/notice/lokadalat टोकन के लिए आप क्लिक कर सकते हैं। इस लिंक को खोलने के बाद आप अपनी गाड़ी का नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर जैसे ब्यौरे डाल कर उसे सबमिट कर दें। इसके बाद आपके सामने एक कैप्चा खुलेगा, जिसे सॉल्व करे दें। अगर आपकी गाड़ी का कोई पेंडिंग नोटिस या चालान हुआ, तो वो आपको दिखाई पड़ेगा।

Lok Adalat 2025
Lok Adalat 2025. कुछ ऐसा खुलेगा टोकन का लिंक. फोटो क्रेडिट- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस.

इसके बाद आप स्क्रीन के दांये हिस्से में देखें। वहां आपको प्रिंट का विकल्प नजर आएगा। जब आप उस पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने ये सवाल होगा कि आप किस कोर्ट में लगने वाली लोक अदालत में जाना चाहते हैं? इसी के साथ आपसे लोक अदालत के दिन उसमें भाग लेने के लिए मनमुताबिक समय भी पूछा जाएगा। तो वहां से आप अपने नजदीकी लोक अदालत और सही समय का चुनाव कर सकते हैं।

देखिए कैसे मामूली सी बात पर डबल मर्डर हो गया-

https://newschronicles.in/amethi-news/

इस लोक अदालत के लिए एक दिन में 60 हजार टोकन जारी किए जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि कुल 1 लाख 80 हजार नोटिस या चालान हैं, जिनका निपटारा इन लोक अदालतों में हो सकता है।

Vivo V40e – एक बेहतरीन फ़ोन, इस प्लेटफ़ॉर्म पर है सुपर ऑफ़र, मिस किया तो पछताएंगे

About The Author