Bhopal Love Jihad Case : नशा, अश्लील वीडियो.. रेप और ब्लैकमेलिंग की रौंगटे खड़े करने वाली कहानी..

Bhopal Love Jihad Case – मध्य प्रदेश के भोपाल में रेप और लव जिहाद के एक भयानक रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसकी तुलना अजमेर सेक्स स्कैंडल तक से की जाने लगी है। इस रैकेट के सिलसिले में पुलिस ने कई ऐसे लड़कों को गिरफ्तार किया है, जो साजिशन पहले हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फांसते थे, उनके करीब आते थे और फिर उनके साथ रेप कर उनका वीडियो शूट कर लेते थे और इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करने लगे थे। लड़कियां रेप और ब्लैकमेलिंग का विरोध ना कर सके, इसलिए पहले उन्हें गांजा पिला दिया जाता था या फिर कोई दूसरी नशीली चीज धोखे से दे दी जाती थी। (Bhopal Love Jihad Case)

फिलहाल सात ऐसी पीड़ित लड़कियों का पता चला है, जिनके साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद का खेल चल रहा था।

Bhopal Love Jihad Case – 11 अप्रैल को एक लड़की ने हिम्मत कर एफआईआर दर्ज करवाई

पहली बार इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 11 अप्रैल को भोपाल के ही बागसेवनिया थाने में कुछ पीड़ित लड़कियों ने अपने साथ हो रही ज्यादती की रिपोर्ट लिखवाई। इसके बाद पुलिस ने सबसे पहले फरहान नाम के एक लड़के को गिरफ्तार किया। इसके बाद दो और एफआईआर  इसी सिलसिले में दर्ज किए गए और फिर साद, साहिल और अली की भी इस मामले में गिरफ्तारी हुई।

Bhopal Love Jihad Case
Bhopal Love Jihad Case. Symbolic Image. Courtesy- Pexels.

Bhopal Love Jihad Case – प्यार, झांसा, नशा, रेप, वीडियो, ब्लैकमेल…

पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि मुस्लिम लड़कों का ये गिरोह बिल्कुल संगठित तरीके से काम कर रहा था। इस गिरोह का सरगना फरहान खान बताया जाता है, जो लड़कों को स्कूल और कॉलेज गोइंग हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए उकसाता था और फिर जब वो लड़कियों का शोषण कर उनका वीडियो बनाने में कामयाब हो जाते थे, तो फिर फरहान वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल करने की धमकी देता था।

Bhopal Love Jihad Case – डांस क्लास के नाम पर लड़कियों का शोषण, बनाए अश्लील क्लिप्स

फरहान का साथी साहिल खान एक डांस क्लास चलाता था। जिसकी आड़ में वो हिंदू लड़कियों को टार्गेट करता था। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से कई अश्लील वीडियो क्लिप्स बरामद किए हैं। इसी तरह अली खान ने पिछले साल जून के महीने में एक लड़की का रेप कर उसका वीडियो बना लिया और सबने मिल कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने साद नाम के जिस लड़के को पकड़ा है वो मैकेनिकल है, वो महज पांच-पांच सौ रुपये की लालच में लड़कियों को फंसा कर उन्हें गिरोह के धंधेबाजों के पास ले जाता था। लड़कियों को नशीली चीज खिला-पिता देता था।

भोपाल लव जिहाद के मामले में विधायक रामेश्वर शर्मा को सुनिए-

https://x.com/BSTVdigital/status/

लव जिहाद के मामले को लेकर वकील भी गुस्से में हैं-

https://x.com/SudarshantvMP/status/

लव जिहाद के इस मामले में आप अमर उजाला की ये रिपोर्ट भी पढ़ सकते हैं-

https://www.amarujala.com/madhya-pradesh

Bhopal Love Jihad Case – कई लड़के अपने कमरे में ही लड़कियों का रेप करवा रहे थे

कोलकाता के रहने वाले अबरार नाम के जिस लड़के को पुलिस ने पकड़ा है, पता चला है कि भोपाल में रहने के दौरान उसके कमरे में कई लड़कियों के साथ रेप किया गया। यानी अबरार एक फेसिलिटेटर के तौर पर काम कर रहा था। गिरफ्तार नबील का आपराधिक प्रोफाइल भी कुछ ऐसा ही पता चला है।

पाकिस्तानी दहशतगर्दों की उल्टी गिनती चालू-

https://newschronicles.in/india-pakistan-tensions-7134-2/

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब महिला आयोग ने खुद इस मामले की जांच अपनी हाथों में लेने का फैसला किया है। एमपी में फिलहाल ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, क्राइम सीन की जांच, तफ्तीश, राजनीति, विरोध प्रदर्शन ये सबकुछ चल रहा है।

Vivo V40e – एक बेहतरीन फ़ोन, इस प्लेटफ़ॉर्म पर है सुपर ऑफ़र, मिस किया तो पछताएंगे

About The Author