
Saas Damad News. अब सास-दामाद की लव स्टोरी चालू.
Saas Damad News – लगता है सास और दामाद की जोड़ी सुपरहिट हो गई है। आपको याद होगा कि कुछ रोज पहले अलीगढ़ की एक सास-दामाद की जोड़ी एकाएक घर से फरार हो गई थी। जिसने बड़ी सुर्खियां बटोरीं और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। अब ठीक वैसा ही एक मामला यूपी के गोंडा जिले से सामने आया है। जहां एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ घर छोड़ कर भाग चुकी है। अलीगढ़ वाले मामले की तरह यहां भी बस्ती की पुलिस प्रेम-दीवानी सास-दामाद की जोड़ी की पीछे पड़ी है। (Saas Damad News)
Saas Damad News – अलीगढ़ के बाद गोंडा में भी ठीक एक जैसी कहानी आई सामने
खबरों के मुताबिक गोंडा के दुबौलिया थाना इलाके में रहने वाले एक लड़के की शादी गोंडा जिले की एक लड़की से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद लड़का लड़की में बातचीत चालू हो गई। अक्सर ऐसा होता ही है। लेकिन इधर दामाद की बातचीत अपने होने वाली सास से भी शुरू हो गई। घर में सबको इसका पता था। लेकिन किसी ने भी इसे दूसरे नजरिए से नहीं देखा था। हालांकि जब बात में लड़की के घरवालों को इस बात का अहसास हुआ तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी तोड़ दी।
अलीगढ़ वाली सास-दामाद की स्टोरी का अपडेट पढ़ें-
https://newschronicles.in/aligarh-love-story-2/
सास दामाद की लव स्टोरी न्यूज 18 ने भी प्रकाशित की है-
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/
Saas Damad News – शादी तो टूट गई थी, लेकिन सास-दामाद का प्यार नहीं टूटा
कुछ दिनों के बाद बेटी की शादी कहीं और किसी दूसरे लड़के से तय कर दी गई। लेकिन तब तक सास की पहले वाले दामाद से लव स्टोरी शुरू हो चुकी थी। मई महीने में लड़की की शादी होने वाली है। शादी 9 मई को है। लेकिन इससे पहले कि घर में बारात आती, लड़की की मां अपने पहले वाले दामाद (होने वाले) के साथ अचानक घर से फरार हो गई। काफी ढूंढने के बाद लड़की वालों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सास-दामाद के प्रेमी जोड़े की तलाश जारी है। हालांकि दोनों ने अपना मोबाइल फोन फिलहाल स्विच्ड ऑफ कर रखा है।
Saas Damad News : पहले खुद भागे थे, अब भगाए गए.. गांव वालों ने सास-दामाद को लट्ठ लेकर दौड़ाया..