Weight Loss Tips : वजन कम करना है तो इन 7 आदतों से बचना है जरूरी, वरना सारी कोशिश हो जाएगी बेकार..

Weight Loss Tips – कहते हैं वजन बढ़ तो आसानी से जाता है, लेकिन इसे कम करना मुश्किल हो जाता है। ये सही भी है। वेट लॉस यानी वजन कम करना आज की तारीख में करोड़ों लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती है। अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? तो इसका जवाब जाने-माने फिटनेस कोच ने दिया है। जिनका कहना है कि आम तौर पर 7 ऐसी आदतें होती हैं, जो वेट लॉस को कम नहीं होने देती हैं। अगर इंसान इन 7 आदतों से छुटकारा पा ले, तो फिर वजन कम करने की राह आसान है। (Weight Loss Tips)

फिटनेस कोच अमाका ने सिर्फ 4 महीने में 25 किलोग्राम वजन कम किया है और वो भी उन आदतों को छोड़ कर, जिनके बारे में अब दुनिया को बता रही हैं। तो आइए जानते हैं कि वो आदतें क्या हैं?

  • आदत नंबर-1
  • बगैर सोचे समझे स्नैक्स के मजे लेना

आम तौर पर लोग स्नैक्स खाने से पहले बिल्कुल नही सोचते। कभी भी चिप्स, नाचोज लेकर शुरू हो जाते हैं। कोच का कहना है कि ये वजन बढ़ने की एक बड़ी वजह है। इससे बचें।

  • आदत नंबर-2
  • लिक्विड कैलरी है खतरनाक

लोग अक्सर ड्रिंक्स, जूस, चाय, शेक जैसी चीजें पीने के शौकीन होते हैं। और तो और कई लोगों के लिए इसका कोई टाइम भी नहीं होता। ऐसे में ये ड्रिंक्स भी वजन बढ़ाती है। अक्सर इंसान को इसका पता भी नहीं चलता।

  • आदत नंबर-3
  • जरूरत से ज्यादा हेल्दी फूड खाना

वजन कम करने के चक्कर में लोग हेल्दी फूड तो खाते हैं। लेकिन इसकी भी अति कर देते हैं। जिससे वजन और बढ़ जाता है। क्योंकि नट्स, अवाकाडो, ऑलिव ऑयल सबमें कैलरी है। इसलिए इनके अंधाधुंध सेवन से बचने की जरूरत है। (Weight Loss Tips)

Weight Loss Tips
Weight Loss Tips. वजन कम करना इतना आसान नहीं है. इसलिए अंधाधुंध वजन बढ़ाने से बचें.
  • आदत नंबर-4
  • बाहर का खाना

कुछ लोग बाहर के खाने के बड़े शौकीन होते हैं। उन्हें हर दूसरे दिन इंडल्ज करना होता है। लेकिन सच्चाई यही है कि बाहर का खाना स्वाद के लिए ही होता है। सेहत के लिए नहीं। वो तेल मसाले से भरपूर होते हैं। लोग इन्हें खाते हैं और वजन बढ़ता रहता है। इससे भी बचना चाहिए।

  • आदत नंबर-5
  • सिर्फ कसरत करने से कुछ नहीं होगा

अक्सर लोगों को लगता है कि वो मेहनत को कर रहे हैं। दबा के कसरत कर रहे हैं, लेकिन वजन फिर भी कम नहीं होगा। फिटनेस कोच आमाका का कहना है कि सिर्फ कसरत करने से वेट लॉस में ज्यादा फायदा नहीं होगा। क्योंकि अगर खान-पान सही ना हो, तो फिर कसरत उस कमी की भरपाई नहीं कर सकता। (Weight Loss Tips)

  • आदत नंबर-6
  • कितना खा रहे हैं ये भी देखें

लोग हेल्दी फूड पर जोर तो देते हैं। लेकिन खाने में हल्का हाथ नहीं रखते। खूब दबा के खाते हैं। इतना ज्यादा खाने से फिर से कैलरी बढ़ने लगती है, जिससे वजन बढ़ता है और वेट लॉस की सारी कोशिशें बेकार चली जाती हैं।

  • आदत नंबर-7
  • तले हुए भोजन से बचना जरूरी

ये तो सब जानते हैं कि तला हुआ भोजन सेहत के लिए खतरनाक होता है। लेकिन कुछ लोग खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते। वो वर्जिश करते हैं। हेल्दी फूड खाते हैं। डायटिंग भी करते हैं। लेकिन मौका मिलते ही समोसा-कचौड़ी भी खींच लेते हैं। ये सही नहीं है। ऐसे वजन कम होने की जगह उल्टा बढ़ने लगता है। इसलिए तले हुए भोजन से बचना जरूरी है।

वेट लॉस पर आप ये आर्टिकल पढ़ सकते हैं-

https://www.health.harvard.edu/topics/

न्यूज क्रॉनिकल्स पर ये जरूरत की खबर जरूर पढ़ें-

https://newschronicles.in/sleeping-late-at-night/

वेट लॉस की पूरी जर्नी में सिर्फ एक अकेली कोशिश कभी रंग नहीं ला सकती। अगर आपको वजन कम करने के मामले में बेहतर नतीजे चाहिए, तो आपको हर तरफ  से कोशिश करनी होगी। कसरत भी, हेल्दी डायट भी, पोर्शन भी… सबका ख्याल रखना जरूरी है। अनुशासन के बगैर ये संभव नहीं।

Anti Cancer Foods – दुनिया भर में हर साल कैंसर से मारे जाते हैं तकरीबन 10 लाख लोग, बचना है तो ये खाएं..

About The Author