Sant Premanand On Kaliyuga : कलियुग में ऐसे होगा महाप्रलय.. और कितने दिन हैं बाकी, संत ने बताया..

Sant Premanand On Kaliyuga – आज कल हर तरफ अन्याय और अपराध का बोलबाला है। इंसान वो सबकुछ कर रहा है, जिसे धर्म सम्मत नहीं कहा जा सकता। ऐसे में अक्सर हमारी जुबान से निकलता ही है कि ये घोर कलियुग है और अब कुछ भी हो सकता है। इसी के साथ लोगों में मन में सवाल रहता है कि आखिर इस कलियुग का अंत कब और कैसे होगा? आखिर ऐसा अन्याय और अत्याचार धरती पर कब तक चलता रहेगा? (Sant Premanand On Kaliyuga)

Sant Premanand On Kaliyuga – संत प्रेमानंद ने समझाई कलियुग की जटिल बातें

तो अगर ऐसे गूढ़ और जटिल विषय पर संत प्रेमानंद अपनी राय रखें, तो इससे बेहतर और क्या हो  सकता है? संत प्रेमानंद इस दौर के एक ऐसे संत हैं, जो कभी किसी विवाद में नहीं पड़े और हमेशा ऊपर वाले के भजन-पूजन पर ही जोर दिया। उनकी बातें साफ, स्पष्ट और दिल को छूने वाली होती हैं। तो ऐसे ही एक भक्त के सवाल पर उन्होंने कलियुग के गूढ़ रहस्य को बहुत आसानी से समझाया और बता दिया कि आने वाले दिनों में और क्या-क्या हो सकता है।

Sant Premanand On Kaliyuga – 4 लाख 32 हजार वर्ष का है कलियुग

संत प्रेमानंद जी ने बताया कि कलियुग की समय सीमा काफी लंबी है। ये युग 4 लाख 32 हजार वर्ष का होने वाला है। और जैसे जैसे वक्त गुजरता जाएगा, इस युग में अन्याय, अत्याचार, झूठ, व्यभिचार, पाप, लूट-मार जैसी चीज़ें बढ़ती जाएंगी। इस युग में नेगेटिविटी का ही बोलबाला होगा। जैसे-जैसे कलियुग अपनी पूर्णता की तरफ बढ़ेगा और अच्छे और सच्चे लोगों की कमी होती जाएगी और आखिरकार वो दिन भी आएगा, जबकि कलियुग का अंत होगा। फिलहाल इन 4 लाख 32 हजार सालों में से महज 5000 साल के आस-पास का समय बीता है।

कलियुग पर संत प्रेमानंद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर देख सकते हैं-

https://www.youtube.com/watch?v=DN39uXASCKM

संत प्रेमानंद के जीवन का एक व्यक्तिगत अनुभव जानिए. रौंगटे खड़े हो जाएंगे-

https://newschronicles.in/premanand-ji-on-bhandara/

Sant Premanand On Kaliyuga – कलियुग के अंत में भयंकर तबाही से गुजरेगी पृथ्वी

संत ने कहा कि कलियुग के चरम पर पहुंचने पर भगवान कल्कि अवतार प्रकट होंगे और वो इस युग का अंत कर पृथ्वी पर फिर से सतयुग की स्थापना करेंगे। लेकिन ये भी सही है कि वो स्थिति आसान नहीं होगी, बल्कि उसके लिए पृथ्वी को महाप्रलय से गुजरना होगा। भूख, भूकंप, बीमारी जैसी चीज़ें इंसानों पर कहर ढाएंगी। इसलिए ये जरूरी है कि इंसान सदाचार के रास्ते पर बने रहे। भगवान का भजन करता रहे। कलियुग में भी यही एक चीज है, जो इंसान की रक्षा कर सकती है।

Premanand Ji On Bhandara : क्या भंडारे का प्रसाद खाने से पुण्य नष्ट हो जाता है? संत प्रेमानंद ने दिया जवाब..

About The Author