Badaun Love Story – अपनी समधी के साथ घर से फरार होने वाली चार बच्चों की मां को खुद उस महिला के बच्चों ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। महिला के बेटे ने बताया है कि उसकी मम्मी हर तीसरे दिन अपनी समधी को घर बुलाती थी और जब भी वो आता था, तो मम्मी जबरदस्ती बच्चों को दूसरे कमरे में भेज देती थी। इसलिए उन्हें पहले ही शक हो गया था कि उनकी मम्मी और उनके समधी के बीच कुछ चल रहा है, लेकिन मम्मी एक रोज उस आदमी के साथ भाग जाएगी,ये उन्होंने भी नहीं सोचा था। (Badaun Love Story)
Badaun Love Story – बेटी की शादी के साथ ही समधी के साथ शुरू हुआ अफेयर
मामला यूपी के बदायूं का है। जहां की एक महिला अपने समधी के साथ फरार हो गई है। इस महिला का पति एक ट्रक ड्राइवर है। जो महीने में दो-तीन बार ही घर आता था। उसने काफी मेहनत मजदूरी कर पैसे जोड़े। लेकिन इधर उसकी बीवी बेवफा निकली। साल 2022 में इस दंपत्ति की बेटी की शादी हुई। लेकिन शादी के बाद से ही नई कहानी शुरू हो गई। बेटी के ससुर के साथ ही बेटी की मां का अफेयर चालू हो गया और वो अक्सर महिला के पति की गैरहाजिरी में उनके घर आने लगा। फिलहाल महिला के बेटे ने ही अपनी मम्मी के बारे में जो कुछ बताया है, वो काफी दुख है।
बेटे का कहना कि मां ने रिश्तों का मर्यादा का बिल्कुल ख्याल नहीं रखा। अक्सर वो समधी जी को घर बुला लेती थीं और उसे और बाकी बच्चों को दूसरे कमरे में भेज देती थी। दोनों घंटों कमरे में बंद रहते थे। ये सबकुछ दुखद था।
Badaun Love Story – पड़ोसियों ने बताया कि अक्सर आधी रात को समधन के घर आता था समधी
यहां तक कि आस-पड़ोस के लोगों ने भी इस बात को नोटिस किया। लोगों का कहना है कि इस घर का रिश्तेदार अक्सर रात को 12 बजे के बाद ही उनके घर आया करता था और सुबह होते-होते चुपचाप निकल जाता था। जब इसके बारे में महिला के पति को पता चला, उसने अपनी पत्नी कोई बार समझाने की कोशिश की। लेकिन आखिरकार उसने वही किया, जो उसे करना था। वो समधी के साथ रुपये पैसे, जेवर वगैरह लेकर 11 अप्रैल को घर से फरार हो गई।
Badaun Love Story – अलीगढ़ के सास-दामाद वाला ड्रामे में आया नया ट्विस्ट
आपको याद होगा अभी कुछ रोज पहले ही अलीगढ़ में एक होने वाले दामाद अपनी सास के साथ फरार हो गया। जब वो फरार हुआ, तब सास की बेटी यानी उसकी होने वाली पत्नी की शादी को महज 10 दिन बाकी थे। लेकिन सास और दामाद ने ऐसा धोखा दिया कि सब सन्न रह गए। काफी मशक्कत के बाद जब सास-दामाद की इस जोड़ी पर दबाव बना, तो दोनों लौट कर आए और उन्होंने थाने में सरेंडर कर दिया। इसके बाद सास ने आखिर दामाद के साथ ही घर बसाने की जिद पकड़ ली।
सास-दामाद की लव स्टोरी का लेटेस्ट अपडेट जानिए-
https://newschronicles.in/aligarh-love-story-2/
सोशल मीडिया पर समधी-समधन की स्टोरी से जुड़ा एक वीडियो देखें-
https://www.youtube.com/watch?v=UxDEWmSf9-M
अभी इस अजीबोगरीब खबर से लोग उबरे भी नहीं थे कि बदायूं में समधी-समधन ने नया कांड कर दिया। जिससे लोग सन्नाटे में हैं।
SDM Arrested : दिन-रात एक कर पढ़ाई की, SDM बने, फिर इस एक गलती ने कर दिया बर्बाद.. पहुंचा दिया जेल..