Aligarh Love Story – अलीगढ़ की चर्चित सास दामाद की लव स्टोरी के लिए शुक्रवार का दिन काफी हंगामेदार रहा। मडराक पुलिस स्टेशन में दोनों के मसले पर पूरे 7 घंटे तक गर्मागर्म पंचायत चलती रही। लेकिन तमाम बहसबाजी और समझाइश के बावजूद सास अनिता देवी अपने इरादों से टस से मस ना हुई और साफ कह दिया कि वो जिंदगी में अगर आगे किसी के साथ रहेगी, तो सिर्फ और सिर्फ अपने दामाद के साथ ही रहेगी। (Aligarh Love Story)
Aligarh Love Story – सास ने साफ कह दिया कि अब पुराने पति के पास नहीं लौटेगी
पंचायत के दौरान अनिता का पति जितेंद्र अपनी नाराज पत्नी को मनाने की कोशिश करता रह गया और आखिर में यहां तक कह डाला कि उससे अब भी अनिता से कोई शिकायत नहीं है। उसने और घर के सारे लोगों ने अनिता को माफ कर दिया है। अगर वो अब भी वापस आना चाहती है तो उसके घर के दरवाजे अनिता के लिए खुले हुए हैं। यहां तक कि अनिता और जितेंद्र का महज 7 साल का बेटा भी अपनी मां से लिपट कर रोता रहा और मां से घर लौट आने को कहता रहा, लेकिन अनिता का दिल इस पर नहीं पसीजा और उसने साफ कर दिया कि अब वो पुराने ससुराल यानी अपने पति जितेंद्र के पास कभी नहीं लौटेगी।

Aligarh Love Story – दामाद ने कहा, जो सास चाहेगी अब वही होगा
उधर, जब सास के आशिक बने उसके होने वाले दामाद से सास को रखने और ना रखने को लेकर सवाल पूछा गया तो उसने बहुत ही दरियादिली वाला जवाब दिया। उसने कहा कि जो भी उसकी होने वाली सास तय करेगी, वही होगा। भावी दामाद राहुल ने कहा कि अगर अनिता अपने पति के पास वापस लौटना चाहती है, तो ये उसकी मर्जी है और अगर अनिता उसके साथ रहना चाहती है, तो उसका स्वागत है। राहुल ने कहा कि वो अपने सास के साथ जब एक बार चला गया था, तो अब जीवन भर उसका साथ देने के लिए तैयार है। आखिरी फैसला सास को ही करना है।
सोशल मीडिया में सुनिए सास ने क्या कहा-
https://x.com/AJAYMISHRALIVE/status/
दामाद का स्टैंड सोशल मीडिया के इस न्यूज क्लिप में है-
Aligarh Love Story – सास ने फिर खोला पति के खिलाफ शिकायतों का पिटारा
सास अनिता देवी ने आज भी अपने पति जितेंद्र के खिलाफ शिकायतों का पिटारा खोल दिया। उसने कहा कि जितेंद्र उसके साथ मारपीट करता था। उसे जलील करता था। चोरी का इल्जाम लगाता था। यहां तक कि जबसे बेटी की शादी तय हुई थी, तब से जितेंद्र उस पर होने वाले दामाद के साथ ही अफेयर का इल्जाम लगा रहा था। जबकि उन दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं था। अब जब ऐसा इल्जाम लगा ही दिया है, तो यही सही। इसलिए वो घर से अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई।
एक पत्नी और प्रेमी की ये साजिश हैरान करती है –
https://newschronicles.in/meerut-snake-murder/
Aligarh Love Story – अब आगे क्या हो सकता है, ये भी जान लीजिए
अब सवाल है कि इसके आगे क्या होगा? तो पुलिस ने इसका भी जवाब दिया। पुलिस ने कहा कि अगर महिला मजिस्ट्रेट के सामने अपने पति को छोड़ कर दामाद के साथ रहना चाहती है और अदालत से इसकी इजाजत मिलती है, तो दोनों को साथ-साथ भेज दिया जाएगा। वैसे भी दोनों बालिग हैं। अपनी जिंदगी का फैसला करने के लिए आजाद हैं।
Meerut Marriage : दिखाई बेटी और शादी करा दी बेटी की मम्मी से.. 25 साल बड़ी दुल्हन ला कर फंसा अजीम..