Non Veg In Navratri : नवरात्रि में भेज दी चिकन बिरयानी.. धोखे से खा भी लिया.. लोग लड़की को ही बता रहे हैं दोषी..

Non Veg In Navratri – बड़ी फूड डिलिवरी कंपनियां ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देने के दावे तो बहुत करती हैं, लेकिन अक्सर ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जिन्हें देख कर लगता है कि कंपनियों को सिर्फ अपने प्रॉफिट के सिवाय और किसी चीज से कोई मतलब नहीं है। नए मामले में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की खुद को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रहने वाली बताती हुई कहती है कि उसने नवरात्रि के दौरान स्वीगी से वेज बिरयानी मंगाई थी, लेकिन फूड डिलिवरी और रेस्टोरेंट वालों ने मिल कर उन्हें नॉन वेज बिरियानी डिलिवर भी कर दी और उसने धोखे से एक-आध निवाला का भी लिया। (Non Veg In Navratri)

Non Veg In Navratri – अपना दर्द बताती हुई कैमरे पर रोने लगी लड़की

लड़की का कहना है कि उसे साफ-साफ अपने ऑर्डर में वेज बिरयानी मेंशन किया था, क्योंकि वो प्योर वेज है। वो नॉन वेज नहीं खाती। ऊपर से नवरात्रि का समय है। ऐसे में तो वेज खाना उसके लिए और भी जरूरी है, लेकिन इतने अहम मौके पर भी फूड डिलिवरी और रेस्टोरेंट वालों ने मिल कर उन्हें नॉन वेज बिरयानी भेजी है, ये जानबूझ कर किया गया है। लड़की अपना दर्द बताती हुई कैमरे पर ही रोने लगती है।

Non Veg In Navratri – नॉन वेज रेस्टोरेंट को दिया वेज बिरयानी का ऑर्डर?

उसने बाकायदा उस रोस्टोरेंट का भी जिक्र किया है, जहां से उसने वेज बिरयानी मंगवाई थी। होटल का नाम है- लखनवी कबाब पराठा। आम्रपाली लीजर वैली। वीडियो में लड़की शिकायत कर रही है कि इस वाकये के बाद उसने बाकयादा रेस्टोरेंट में फोन कर इसकी वजह पूछने की भी कोशिश की, लेकिन अब वो रेस्टोरेंट भी बंद हो चुका है और कोई फोन नहीं उठा रहा है। फिलहाल, इस वीडियो की न्यूज क्रॉनिकल्स ने तस्दीक तो नहीं की है, लेकिन वीडियो को सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है। अजीब ये है कि ज्यादातर लोग इस घटना के लिए लड़की को ही जिम्मेदार बता रहे हैं। लोग कह रहे हैं-

  • -नवरात्रि के समय बाहर से खाना मंगाना ही क्यों था?
  • -अगर मंगवाया भी तो अच्छे से चेक करने खाना चाहिए था। चिकन का पीस ऊपर ही दिख रहा है।
  • -खाना नॉन वेज रेस्टोरेंट से क्यों मंगवाया? वैसे भी इन रेस्टोरेंट में वेज-नॉन वेज का सारा काम एक साथ ही होता है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया लड़की का वीडियो देखें-

https://x.com/SachinGuptaUP/status/

न्यूज क्रॉनिकल्स की ये खबर जरा हट कर है-

https://newschronicles.in/youtuber-arrested/

इसी तरह बहुत से लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट तक बता रहे हैं। बहरहाल, सोशल मीडिया पर लोगों का नजरिया इस वीडियो के लेकर चाहे जो भी हो, वाकया दुखद जरूर है।

Ranya Rao News – गुप्त बेल्ट.. खास ड्रेस.. दनादन ट्रिप.. प्रोटोकॉल ऑफिसर, स्मगलर हीरोइन की मॉडस ऑपरेंडी

About The Author