
MNS Party. क्षेत्रवाद फैलाने की कोशिश कर रहे लड़के को मुंब्रा में लोगों ने घेरा. माफी मांग कर छुड़ाई जान.
MNS Party : क्षेत्रवाद का जहर फैलाने वाले एक लड़के को ठाणे (मुंबई) के मुंब्रा इलाके में तब मुंह की खानी पड़ी, जब उसने एक दुकानदार को मराठी में जवाब न देने पर डराने धमकाने की कोशिश की। उनसे रौब गांठते हुए उससे पूछा कि वो महाराष्ट्र में रह कर मराठी में बात क्यों नहीं कर रहा है? वो चाहेगा तो अभी पूरा मुंब्रा बंद करवा देगा। बस.. इतना कहने की देर थी कि उसे चारों तरफ से स्थानीय लोगों ने घेर लिया और फिर तो उसकी हालत ऐसी हुई कि पूछिए ही मत। वो अपने कान पकड़ कर लोगों से माफी मांगने लगा और फिर कभी ऐसी हरकत ना करने की कसम खाई। (MNS Party)
MNS Party – लोगों ने सोशल मीडिया पर राज ठाकरे को घेरा
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो के साथ महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के नेता राज ठाकरे को टैग कर चैलेंज कर रहे हैं कि अब उनका मराठावाद कहां चला गया?

जिसमें लोग बता रहे हैं कि वीडियो में दिख रहा लड़का फर्जी क्षेत्रवाद के नाम पर गुंडागर्दी फैलाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन भोले-भाले आम लोगों को परेशान करने वाले इस लड़के को इस बात का अहसास नहीं था कि इस बार वो जिस जगह पर गुंडागर्दी करने की कोशिश कर रहा है, वो मुंब्रा एक मुस्लिम बहुल इलाका है और वहां उसका दांव उल्टा भी पड़ सकता है। सोशल मीडिया में इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि किसी को गरीब मजलूम को सताने वाले लोगों का हकीकत ऐसी ही होती है।
सोशल मीडिया पर इस वारदात का एक वीडियो देखें-
https://x.com/theskindoctor13/status/
न्यूज क्रॉनिकल्स की ये खबर भी पढ़ें-
https://newschronicles.in/robbery-for-trip/
MNS Party – गरीब और आम लोगों को सताने वालों को मिला सबक
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो के साथ-साथ लोग ये बताने की कोशिश कर रहे हैं मराठावाद के नाम पर जो लोग शांतिपूर्ण तरीके से जीने वाले आम लोगों को सता रहे हैं, उन्हें इस घटना से शर्म आनी चाहिए। जो आम लोगों को सताने से बाज नहीं आते, लेकिन जब उनका पाला अपने इलाके में मजबूत और संगठित लोगों से पड़ता है, तो उनकी ऐसे ही घिग्गी बंध जाती है। फिर उनके गले से आवाज भी नहीं निकलती। लोग सोशल मीडिया पर अब महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के नेता राज ठाकरे को टैक कर उनकी खिंचाई कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि अब कहां चली गई उनकी मराठी अस्मिता?
Bareilly Marriage Case : सुहागरात पर बोली दुल्हन- बीवी हूं तो क्या हुआ, मुझे छूने की सोचना भी मत..