Bareilly Marriage Case – शादी-विवाह का मामला भी बड़ा नाजुक होता है। मगर नए दौर में कई मामले तो ऐसे सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में सोचना भी मुश्किल है। यूपी के बरेली की ये कहानी कुछ ऐसी है। जहां एक लड़की शादी के बाद ससुराल तो आई। फर्स्ट नाइट यानी सुहाग रात के रोज तैयार हो कर सेज पर भी बैठी। दूल्हा भी पूरी तैयारी से अपनी दुल्हन के पास पहुंचा। लेकिन जब मधुर मिलन की बारी आई, तो दुल्हन ने कह दिया- मुझे मत छूना, मैं तो किसी और की हूं। ये सुन कर दूल्हा सन्न रह गया। उसका चेहरा सफेद पड़ गया। उसे समझ में नहीं आया कि वो करे तो क्या करे। (Bareilly Marriage Case)
Bareilly Marriage Case – नई नवेली पत्नी के रवैये से पति हुआ हैरान
उसने किसी तरह रात गुजारी। सुबह होने के बाद वो देर तक सोचता रहा और आखिरकार उसने घर वालों को ये सारी बातें बताईं। अब घर वालों ने बहू को समझाने की कोशिश की। उससे कहा कि अब उसकी शादी हो चुकी है। वो और घर का बेटा अब पति-पत्नी हैं। दोनों के बीच में रिलेशन होना बहुत ही स्वाभाविक है। ऐसे में ये कहना कि मैं किसी और की हूं, मुझे मत छूना… कहां तक ठीक है? इस दुल्हन ने साफ कर दिया कि अब जिसे जो समझना है, वो समझ ले, उसे जो कहना था उसने कह दिया।
लड़का पसंद नहीं आया तो सगाई के बाद दे दी कत्ल की सुपारी-
https://newschronicles.in/pune-bride-6025-2/
इस सिलसिले में अमर उजाला ने भी न्यूज पब्लिश की है-
https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/bareilly/
Bareilly Marriage Case – बीवी ने दी झूठे केस में फंसाने की धमकी
इतना होने के बावजूद लड़के और उसके परिवार ने करीब चार महीने तक इंतजार किया और अब उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। लड़के ने बताया है कि उसकी शादी जनवरी के महीने में हुई थी। तब से लेकर अब तक वो अपनी बीवी के अजीबोगरीब रवैये का शिकार हो गया है। कुछ कहने पर उसकी पत्नी उल्टा उसे और घर वालों को झूठे केस में फंसा देने की धमकी देती है। मामला बरेली के बारादरी इलाके का है। एसपी सिटी ने मानुष पारिक ने कहा है कि फिलहाल इस सिलसिले में केस दर्ज हो गया है। अभी जांच की जाएगी।