Sex Change Story – हमारे समाज में जेंडर चेंज करवाना आज भी एक चुनौतीपूर्ण काम माना जाता है। लेकिन फिर इक्के-दुक्के ऐसे केस देखने के मिल ही जाते हैं, जब लोग जेंडर चेंज करवा कर यानी अपना लिंग बदलवा कर जिंदगी की नई शुरुआत करते हैं। लेकिन क्या जेंडर चेंज करवाने के बाद भी संतान सुख मिल सकता है? कोई बच्चे की माता या पिता बन सकता है? (Sex Change Story)
Sex Change Story – सरिता सिंह से शरद सिंह बनने का सफर
तो इसका जवाब दिया है यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले शरद सिंह ने। शरद सिंह कभी आजादी के आंदोलन की खास घटना यानी काकोरी कांड के हीरो रहे शहीद ठाकुर रौशन सिंह की प्रपौत्री हुआ करती थीं। शरद को तब सरिता सिंह के नाम से जाना जाता था। लेकिन एक लड़की होने के बावजूद उनके हाव-भाव, मिजाज, डील डौल लड़कों के जैसा था। वो अंदर से भी खुद को लड़का ही महसूस करते थे।
ऐसे में सरिता सिंह ने तब जेंडर चेंज करवाने का बड़ा फैसला लिया। साल 2021-22 में उनकी हार्मोन थैरेपी की शुरुआत हुई और साल 2023 के मध्य तक वो अपना लिंग बदलवा कर सरिता सिंह के शरद सिंह बन गए। इसके बाद वो जिंदगी में आगे बढ़े और उन्होंने पीलीभीत की रहने वाली अपनी पुरानी दोस्त सविता सिंह से शादी कर ली।
इस सच्ची घटना पर तो आपके लिए यकीन करना मुश्किल हो जाएगा-
https://newschronicles.in/shocking-news-3952-2/
Sex Change Story – सेक्स चेंज के बाद शरद सिंह बने बच्चे के पिता
और अब नई खबर ये है कि शरद और सविता के घर एक बच्चे ने जन्म लिया है। इससे दोनों बेहद खुश हैं। शरद ने मीडिया वालों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से उतार-चढ़ाव से आगे बढ़ कर उनके घर में बच्चे का जन्म हुआ है, ये उनके लिए एक बहुत बड़ी बात है। वो अपनी खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकते। शरद सरकारी टीचर हैं और फिलहाल सविता के साथ रह कर वो पति-धर्म निभा रहे हैं।
Anaya Bangar – सेक्स चेंज करवाने वाली लड़की का एक्सपीरियंस, “शरीर के ऊपरी हिस्से में हुए कई बदलाव”