Pune Bride : ऐसी दुल्हन से भगवान बचाए.. सगाई, प्री-वेडिंग के बाद दूल्हा पसंद नहीं आया तो दे दी सुपारी..

Pune Bride – पुणे के नजदीक कर्जत का रहने वाला जय सिंह कदम 27 फरवरी की शाम को काम में वापस लौट रहा था। अचानक उसे रास्ते में कुछ लोगों ने रोका और बुरी तरह लाठी डंडों से पीटना चालू कर दिया। हमलावर जय सिंह को तब तक पीटते रहे, जब तक वो अधमरा नहीं हो गया और आखिर में उसे मरा हुआ समझ कर फरार हो गए। (Pune Bride)

लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। जय सिंह की जान बच गई। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। उसने शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच चालू हुई। जय सिंह की किसी के कोई दुश्मनी नहीं थी। ऊपर से बमुश्किल चंद रोज पहले उसकी शादी तय हुई थी। यहां तक कि उसकी होने वाली बीवी मयूरी सुनील डांगड़े के साथ उसका प्री वेडिंग शूट भी हो चुका था।

Pune Bride – लड़के पर हुए जानलेवा हमले के पीछे निकली अजीब कहानी

मगर अब सवाल ये था कि आखिर जय सिंह पर हमला किन लोगों ने किया और क्यों? तो जब पुलिस ने जांच चालू की, तो पुलिस को एक हमलावर का नाम पता चला। ये था आदित्य शंकर दांगड़े। अब पुलिस ने दांगड़े को उठाया। उससे पूछताछ की और धीरे-धीरे उसके बाकी चार साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन जब बात हमले के मोटिव पर आई, तो पुलिस वालों के पांव के नीचे से भी जमीन खिसक गई।

आदित्य शंकर दांगड़े ने कहा कि उन्हें जय सिंह कदम के कत्ल की सुपारी मिली थी। और ये सुपारी भी किसी और ने नहीं बल्कि उसकी होने वाली दुल्हन मयूरी सुनील दांगड़े ने दी थी। मगर ऐसा क्यों? मयूरी के साथ तो जय सिंह की शादी होने वाली थी। रिलेशन भी अच्छा था? फिर मयूरी ने ऐसा क्यों किया?

पुणेकर न्यूज की ये खबर भी आप पढ़ सकते हैं-

https://www.punekarnews.in/pune-bride-hires

देखिए कैसे लोगों ने रिश्तों का मजाक बना लिया है-

https://newschronicles.in/up-marriage-twist-5997-2/

Pune Bride – ऐसी सिरफिरी लड़की से तो भगवान बचाए..

तो छानबीन में पता चला कि शादी तय होने, प्री-वेडिंग शूट हो जाने और तमाम रस्मों के आगे बढ़ जाने के बाद मयूरी को ऐसा लगा कि जय सिंह उसके लिए राइट-मैच नहीं है। अब  वो शादी से पीछे हटना चाहती थी। लेकिन दिक्कत ये थी कि अगर वो या उसके घर वाले शादी से इनकार करते तो बदनामी होती। बस्स… इसीलिए मयूरी ने डेढ़ लाख रुपये में होने वाले दूल्हे को ही रास्ते से हटाने की सुपारी दे दी। फिलहाल मयूरी फरार है।

Ranya Rao News – गुप्त बेल्ट.. खास ड्रेस.. दनादन ट्रिप.. प्रोटोकॉल ऑफिसर, स्मगलर हीरोइन की मॉडस ऑपरेंडी

About The Author