
Gorakhpur News. Symbolic Image. Courtesy- Pexels.
Gorakhpur News – इस दुनिया में कई लोग एक से ज्यादा शादियां करते हैं। अभी चंद रोज पहले एक खबर सामने आई थी, जिसमें एक शख्स ने धोखे से 9-9 महिलाओं से शादी कर ली थी और उनसे करीब 1 करोड़ रुपये वसूल लिए थे। लेकिन अब एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसमें एक लड़के ने पहले सुबह एक लड़की से कोर्ट मैरिज की और शाम होते-होते दूसरी लड़की से अरेंज्ड मैरिज कर ली। एक ही दिन में 12 से 14 घंटे के अंदर एक लड़के के दो-दो शादियां करने की ये खबर जब सामने आई तो लोग दंग रह गए। (Gorakhpur News)
मामला यूपी के गोरखपुर का है। जिले के हरपुर बुदहट के रहने वाले एक लड़के का किसी लड़की से अफेयर था। लेकिन लड़के के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। हैरत की बात ये कि एक लड़की से अफेयर होते हुए भी वो दूसरी शादी के लिए तैयार हो गया। यहां तक कि शादी की तारीख भी फिक्स हो गई। उधर, जब प्रेमिका को ये बात पता चली तो वो जिद पर अड़ गई और उसने कहा कि वो हर हाल में उससे शादी करके रहेगी। यानी लड़की ने अपने प्रेमी में शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।
Gorakhpur News – सुबह गर्लफ्रेंड से कोर्ट मैरिज.. शाम को अरेंज्ड मैरिज
आखिरकार लड़के ने सुबह-सुबह कोर्ट पहुंच कर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की और जल्द ही दोनों इस शादी को सार्वजनिक करने के वायदे के साथ वहां से लौट गए। लेकिन इस शादी में एक बड़ा पेंच था। वो ये कि जिस रोज़ लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की, उसी रोज उसे घरवालों की मर्जी से शादी भी करनी थी और प्रेमिका को इस बात की खबर नहीं थी। यानी सुबह उसने कोर्ट मैरिज की और शाम को घर पहुंच कर दूसरी लड़की से अरेंज्ड मैरिज कर ली। इस कहानी में असली ट्विस्ट तब आया, जब प्रेमिका को सच्चाई पता चली और सीधे लड़के के घर पहुंच गई।
इसी वारदात पर मनी कंट्रोल की ये रिपोर्ट देखें-
https://hindi.moneycontrol.com/trends/
लव और धोखे की एक और दर्दनाक दास्तां..
https://newschronicles.in/up-murder-5714-2/
Gorakhpur News – प्रेमिका को मिला मुहब्बत का दर्दनाक सिला
मगर अक्सर ऐसे मामलों में जो होता है, वही हुआ। लड़के के घरवालों ने उसकी प्रेमिका को डांट डपट कर वहां से भगा दिया। लड़की का कहना था कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे इतना बड़ा धोखा तब दिया है, जब वो करीब चार सालों से रिलेशन में हैं और ब्वॉयफ्रेंड उसका गर्भपात भी करवा चुका है। लड़के की बेवफाई और ससुराल से मिली रुसवाई के बाद आखिरकार लड़की पुलिस के पास पहुंची। जाहिर है लड़के के परिवार में हड़कंप मच गया। मगर, अब पता चला है कि लड़की ने हालात से समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया और लड़की ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।
Sant Premanand : मुस्कान जैसी नशे में फंसी लड़की ने संत से की मुलाकात, पल भर में यूं बदल दी जिंदगी..