Meerut News – मेरठ में अपनी गर्लफ्रेंड मुस्कान रस्तोगी के साथ मिलकर उसके पति सौरभ राजपूत को ठिकाने लगाने वाले ब्वॉयफ्रेंड साहिल की मेरठ कोर्ट में वकीलों ने जम कर पिटाई कर दी। कत्ल के आरोपी साहिल पर वकीलों ने तब हमला किया, जब पुलिस उसे अदालत में पेश करने के लिए ले जा रही थी। वकीलों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उस पर टूट पड़े। हालांकि मुल्जिम को पिटाई से बचाने और कानून की रक्षा करने के लिए पुलिस वालों को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस वाले उसकी ढाल बन कर खड़े रहे, लेकिन जिस वकील को जहां से भी मौका मिलता, वो साहिल को दो-चार लगा देता। अब इस पिटाई का वीडियो भी वायरल होने लगा है। (Meerut News)

Meerut News – मुस्कान के माता-पिता ने मांगी बेटी के लिए फांसी
असल में जब से सौरभ राजपूत के कत्ल की खबर सामने आई है, समाज में आरोपी बीवी और उसके ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। इस मामले में कत्ल की आरोपी जोड़ी से लोग कितने खफा हैं, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि मुस्कान और उसके ब्वॉयफ्रेंड के लिए खुद मुस्कान के माता-पिता फांसी की मांग कर रहे हैं। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सौरभ बहुत अच्छा लड़का था। बिल्कुल उनके बेटे की तरह। मुस्कान ने उसकी हत्या कर अच्छा नहीं किया। उसने जीने का हक खो दिया है।
कातिल ब्वॉयफ्रेंड साहिल की पिटाई का वीडियो देखें-
https://x.com/Shubhamutwal44/status/
देखिए जब दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया गया तो क्या हुआ-
https://x.com/pranavmahajan/status/
इस मामले में लोगों के गुस्से अंदाजा तब भी चला, जब दोनों को पुलिस ने पत्रकारों के सामने पेश किया। पत्रकारों ने भी दोनों को खूब खरी खोटी सुनाई। आरोपी ब्वॉयफ्रेंड साहिल को ढोंगी बाबा कह कर बुलाया। लड़की मुस्कान से पत्रकारों ने कहा कि अब तुमने मांग में किसका सिंदूर लगा रखा है? हालांकि मुस्कान ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। बस घूरती रही।
Meerut News – ऐसे हुआ सौरभ के कत्ल का खुलासा
मेरठ में इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब मुस्कान ने अपने माता-पिता को अपने पति का कत्ल कर देने की बात बताई। इसके बाद मुस्कान के माता-पिता उसे खुद पुलिस के पास लेकर गए। जांच शुरू हुई। पुलिस ने कुछ देर बाद मुस्कान के ब्वॉयफ्रेंड साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया। हद ये रही कि मुस्कान और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मिल कर ना सिर्फ बेकसूर सौरभ की जान ले ली, बल्कि जान लेने के बाद हैरानी भरे तरीके से उसकी लाश छुपाने के लिए उसे एक ड्रम में भर कर सीमेंट से सील कर दिया।
पुलिस को लाश बरामद करने में भी अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस मामले में न्यूज क्रॉनिकल्स लगातार रिपोर्टिंग कर रहा है। आप वो खबरें भी देख सकते हैं।
जब इस मामले की खबर पहली बार आई सामने। न्यूज क्रॉनिकल्स की रिपोर्ट देखें-
https://newschronicles.in/meerut-murder-case-5391-2/