First Night Murder : अयोध्या में सुहागरात पर हुए दुल्हन के मर्डर और दूल्हे के सुसाइड के मामले ने पुलिस को उलझा दिया है। सवाल ये है कि जो कपल शादी के बाद इतना खुश था, दोनों खुशी खुशी सुहागरात मनाने के लिए कमरे में गए थे, उस कपल को रातों-रात ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे ने पहले अपनी नई नवेली दुल्हन की गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से लटक कर जान दे दी? तो पुलिस की जांच भी फिलहाल इन्हीं सवालों के इर्द गिर्द घूम रही है। (First Night Murder)
First Night Murder – तफ्तीश में सामने आई 3 चौंकाने वाली बातें
हालांकि तफ्तीश में कई चौंकाने वाली बातें पता चली हैं। मसलन-
- पहला शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे के साथ रिलेशन भी बनाए थे। पोस्टमार्टम में इस बात का सबूत मिला है।
- दूसरा दुल्हन का गला घोंटने के करीब एक घंटे के बाद दूल्हे ने फंदा लगा कर खुदकुशी की। एक घंटे तक वो क्या करता रहा?
- और तीसरा उस रात दूल्हे के मोबाइल पर एक संदिग्ध मैसेज आया था, समझा जाता है कि इस मैसेज को देखने के बाद ही बात बिगड़ गई।
मामला अयोध्या का है। अयोध्या के सहादतगंज मुरावन टोले की है। 8 और 9 मार्च को प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी शिवानी की सुहागरात थी। शिवानी 8 मार्च को ही पहली बार अपने ससुराल आई थी। दोनों के कमरे में जाने तक सबकुछ ठीक रहा। लेकिन जब सुबह दोनों देर तक नहीं जगे तो घर वालों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर एक भयानक मंजर देखा। शिवानी बिस्तर पर मरी पड़ी थी, जबकि प्रदीप फंदे से लटक रहा था।
First Night Murder – इतनी जोर से घोंटा गला कि नाखून धंस गए
पोस्टमार्टम में पता चला कि शिवानी का गला घोंटा गया है। जाहिर है कमरा बंद था, तो कातिल प्रदीप के सिवाय कोई दूसरा हो ही नहीं सकता। तो प्रदीप ने शिवानी का गला कुछ इतनी जोर से घोंटा था कि प्रदीप के नाखून उसके गले के अंदर धंस गए थे। यानी प्रदीप बेहद गुस्से में था। शिवानी की वहीं मौत हो गई। लेकिन शिवानी की जान लेने के बाद प्रदीप करीब एक घंटे तक कमरे में बंद रहा। वो शायद कुछ सोच रहा था। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत की टाइमिंग में 1 घंटे का फर्क सामने आया है। यानी प्रदीप शिवानी की जान लेकर सुसाइड करने से पहले 1 घंटे तक कमरे में चुपचाप बैठा रहा।
First Night Murder – कत्ल से पहले बनाया रिलेशन
लेकिन जो एक और हैरान करने वाली बात पोस्टमार्टम में सामने आई है, वो है दोनों का मौत से पहले एक दूसरे के साथ रिलेशन बनाना। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की भी पुष्टि हुई है। यानी दोनों के बीच रिलेशन बनाने तक तो कम से कम सबकुछ ठीक था। फिर आखिर एकाएक ऐसा क्या हुआ कि प्रदीप ने शिवानी का कत्ल कर दिया? जवाब पुलिस को ढूंढना है।
इस बीच पुलिस को छानबीन में पता चला है कि दुल्हन अपना मोबाइल फोन अपने मायके में ही छोड़ आई थी और प्रदीप के मोबाइल फोन पर उस रात किसी गुमनाम नंबर से एक मैसेज आया था, जो दुल्हन के रिलेशन को लेकर था। अब सवाल ये है कि ये गुमनाम नंबर किसका है? पुलिस की मानें तो ये नंबर भी दूल्हे प्रदीप का ही है। जिसने शिवानी का पास्ट यानी पुराने रिलेशन के बारे में जानने के लिए ये मैसेज किया था। जिसके बाद दोनों के बीच में झगड़ा हुआ। हालांकि प्रदीप के घरवालों का कहना है कि उनके बेटे के पास बस एक ही मोबाइल नंबर था।
First Night Murder – शिवानी का पास्ट जानना चाहता था प्रदीप
असल में दोनों की शादी करीब साल भर पहले तय हो गई थी। इसके बाद दोनों की लगातार बातचीत भी होती थी। चूंकि दोनों की शादी होने वाली थी, तो घरवालों को भी इससे कोई ऐतराज नहीं था। यानी दोनों पहले से एक दूसरे को अच्छी तरह जानते थे। शायद प्रदीप को शिवानी के बारे में कुछ ऐसा पता था, वो जिसकी गहराई तक जाना चाहता था। और शायद इसी बात को ध्यान में रख कर उसने अपने ही मोबाइल में दूसरे नंबर से एक मैसेज किया। जिसके बाद बात बिगड़ गई और लड़ाई हुई।
क्राइम इनवेस्टिगेशन की ये खबर भी जरूर पढ़ें-
https://newschronicles.in/crime-investigation-5033-2/
शायद शिवानी के अपना मोबाइल फोन घर छोड़ कर आने की वजह से भी प्रदीप ने उस पर ज्यादा शक किया। हालांकि शिवानी के घरवालों का कहना है कि उनकी बेटी का मोबाइल फोन पानी में गिर गया था। जिसके बाद उसने बिना मोबाइल लिए ही सुसराल जाने का फैसला किया। कुल मिलाकर, सुहागरात के 4 घंटों का राज.. अभी राज ही है। जिसके तह तक पुलिस को जाना है।
सोशल मीडिया पर हिंदुस्तान की ये रिपोर्ट देखें-
https://x.com/Live_Hindustan/status/
इस वारदात से जुड़ी शुरुआत रिपोर्ट भी पढ़ें-
Gujrat Triple Murder – एक अनोखा खूनी प्रयोग, गूंगे बहरे पर ट्रायल.. और तीन-तीन कत्ल..