
First Night Death.
First Night Death – प्रदीप की अभी-अभी शादी हुई थी। वो शाम को ही अपनी दुल्हन को ब्याह कर घर लाया था। घर-परिवार में खुशियों वाला माहौल था। मेहमान आए हुए थे। तरह तरह के खाने की खुशबू फिजा में फैली हुई थी। रात करीब ग्यारह बजे प्रदीप अपनी नई नवेली दुल्हन शिवानी के साथ अपने कमरे में चला गया। मौका सुहागरात का था। दोनों हंसी खुशी अंदर गए और घर वालों ने भी थोड़ा आराम करने का फैसला किया। (First Night Death)
यहां तक को कहानी बिल्कुल सही चल रही थी। लेकिन सुबह जब 7 बजे तक ना तो पति-पत्नी कमरे से बाहर निकले और ना ही अंदर से कोई आवाज आई, घरवालों को थोड़ी फिक्र हुई। इसके बाद किसी ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन फिर भी अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। अब लोग आवाज लगाने लगे। लेकिन सब बेकार। और तब आखिर में लोग बेचैन हो गए और उन्होंने प्रदीप और शिवानी के कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।
First Night Death – सुबह कमरे में थी दूल्हा-दुल्हन की लाश
लेकिन इसके बाद सामने जो मंजर दिखाई दिया, उससे लोगों की रुह कांप गई। बिस्तर शिवानी बेजान पड़ी थी, जबकि कमरे की सीलिंग से दूल्हा प्रदीप एक फंदे के सहारे लटक रहा था। जाहिर है कमरा अंदर से बंद था। कोई बाहर का आदमी अंदर आया होगा, इसकी कोई गुंजाइश ही नहीं थी। इसका मतलब दोनों ने खुद ही सुहागरात पर जान देने का फैसला किया। लेकिन आखिर क्यों? अब सबके जेहन में यही सवाल कौंध रहा था।
मामला अयोध्या के सहादतगंज मुरावन टोला का है। वारदात है 8 और 9 फरवरी की रात की। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को खबर दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल दोनों की लाश का एक ही साथ अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। लेकिन मौत की वजह पर रहस्य बरकार है। अब तक की तफ्तीश से साफ है कि प्रदीप ने ही शिवानी की जान ले कर खुद को भी खत्म कर लिया है।
इस मामले में न्यूज 18 की रिपोर्ट पढ़ें-
First Night Death – दुल्हन के फोन में है मौत का राज़?
लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों? मौके से पुलिस को सुसाइड नोट जैसी कोई चीज तो नहीं मिली है। लेकिन हां दूल्हा-दुल्हन के मोबाइल फोन जरूर हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को अपने कब्जे में ले लिया है और हर एंगल से जांच कर रही है। शक जताया जा रहा है कि शायद प्रदीप ने अपनी नई-नई दुल्हन शिवानी के मोबाइल फोन में कुछ ऐसा देख लिया, जिसके बाद उसे धोखे का अहसास हुआ और उसने ये कदम उठा लिया।
एक और हैरान करने वाली खबर देखें-