
Gas Cylinder Blast. Symbolic Image.
Gas Cylinder Blast – आप इस वाकये को सुन कर या तो हैरान हो सकते हैं या फिर अफसोस ही कर सकते हैं। कोई और तीसरा विकल्प है ही नहीं। एलपीजी यानी लिक्विड पेट्रोलियम गैस अपने आप में एक खतरनाक चीज है, जिसके फैलते ही आग लग जाने का खतरा है। यही वजह है कि एलपीजी के साथ कंपनियां खास तौर पर बदबूदार पदार्थ भी मिलाती है, ताकि अगर कहीं गलती से गैल लीक हो जाए, तो बदबू से उसका पता चल जाए और इंसान एहतियात बरते। स्विच ऑन न करे, दरवाजे खिड़कियां खोल दे। लेकिन यहां कुछ लोगों ने एक रील शूट करने के लिए जो कुछ किया, उसे सुन कर आपके लिए यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। (Gas Cylinder Blast)
धुआं दिखाने के लिए LPG खोल दी!
मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। जहां एक घर में एक महिला और पुरुष रील शूट कर रहे थे। रील में उन्हें धुआं दिखाना था और धुआं दिखाने के लिए उन्होंने जरिया बनाया एलपीजी को। घर में गैस सिलिंडर ऑन कर दिया ताकि गैस फैले और चारों ओर धुआं-धुआं दिखे। इसके बाद उन्होंने शूट करने के लिए हैलोजेन लाइट जला दी और लाइट जलाते ही फिर ऐसा धमाका हुआ कि सबकुछ धुआं-धुआं हो गया। भयानक आग लग गई। महिला और पुरुष दोनों झुलस गए। पूरी बिल्डिंग हिल गई, कमरा खाक हो गया, लिफ्ट तक खराब हो गया। अब इस वारदात के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हिल गई बिल्डिंग.. झुलस गए लोग
मामला ग्वालियर के मंदिर रोड का है। जहां द लिगेसी के नाम से एक सात मंजिल की इमारत है। उसी इमारत में ये रील शूट करने की कोशिश चल रही थी। दोनों जख्मी लोगों की पहचान अनिल जाट और रंजना जाट के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस सिलसिले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन फिलहाल दोनों की हालत खराब है और दोनों अस्पताल में हैं। रील बनाने के चक्कर में किए गए इस पागलपन पर लोग हैरान है। लोगों को ये समझ में नहीं आ रहा है कि एलपीजी जैसी खतरनाक चीज के साथ लोग ऐसी बेवकूफी और ऐसा पागलपन कैसे कर सकते हैं?
Gold Smuggling Actress – कहां आलीशान जिंदगी.. कहां हवालात के मच्छर.. रान्या का रो-रो कर बुरा हाल..