
Maniac By Honey Singh Is A Super Hit.
Maniac By Honey Singh – हनी सिंह का नया गाना मैनिएक मार्केट में आते ही छा गया है। सोशल मीडिया के तकरीबन हर प्लेटफॉर्म पर इस गाने के जबरदस्त चर्चे हैं, लेकिन इस गाने की जो सबसे खास बात है वो है इस गाने में एक गुमनाम भोजपुरी सिंगर की चंद लाइनों का आना। और इन चंद भोजपुरी लाइनों ने ना सिर्फ इस गाने को कुछ ज्यादा ही मशहूर कर दिया है, बल्कि इसे गाने वाली भोजपुरी सिंगर रागिनी विश्वकर्मा रातों-रात स्टार बन गई है। (Maniac By Honey Singh)
रागिनी को गाते वक्त पता नहीं था गाने का सच
लेकिन गोरखपुर की रहने वाली रागिनी विश्वकर्मा के साथ आखिरकार ये कैसे हुआ? कैसे उस पर हनी सिंह की नजर पड़ी और कैसे हनी सिंह ने उसे अपने साथ गाने का ऑफर दिया, ये जानना कम दिलचस्प नहीं है। रागिनी बताती है कि जब उन्होंने ये गाना रिकॉर्ड किया था, तब उन्हें ये नहीं पता था कि ये गाना वो किसके लिए गा रही हैं। उन्हें बस ये बताया गया था कि ये लाइनें एक बड़े सिंगर के गाने के साथ मिक्स की जाएंगी। रागिनी ने बताया कि उनसे हनी सिंह की तरफ से विनोद वर्मा जी ने बात की थी और उन्होंने ही वो गाना रिकॉर्ड करवाया था।
आज तक पर सुनिए हनी सिंह कैसे पहुंचे रागिनी तक-
https://www.youtube.com/watch?v=Zc9n18Yweys
हनी सिंह ने खुद सुनाई रिकॉर्डिंग की कहानी
खुद हनी सिंह ने भी एक इंटरव्यू में कुछ ऐसी ही कहानी सुनाई। हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने रागिनी को सुना था। उसकी आवाज में एक अजीब का इनोसेंस है। इसलिए उन्हें रागिनी की आवाज़ पसंद आई और उन्होंने अपने टीम मेंबर विनोद वर्मा को रागिनी का गाना रिकॉर्ड करने के लिए देखा। हनी सिंह ने कहा कि अगर वो रागिनी को दुबई बुला कर गाना रिकॉर्ड करते थे, तो ऐसा भी हो सकता था कि वो घबरा जाती। कॉन्शियस होकर गाना न गा पाती। इसलिए उन्होंने रागिनी को बुलाने की जगह, उस तक पहुंचने का फैसला किया।
टी सीरीज पर गाने का वीडियो देखें-
https://www.youtube.com/watch?v=W8x6Dwyj0-A
दीदिया के देवरा.. पर अश्लीलता का इल्ज़ाम
हनी सिंह के इस गाने को दुबई के अलग-अलग लोकेशंस में शूट किया गया है। इसमें हनी सिंह के साथ ईशा गुप्ता भी जबरदस्त अंदाज़ में नजर आ रही हैं। मैनिएक नाम के इस गाने को रिलीज किए हुए 13 दिन गुजर चुके हैं और इतने ही दिनों में इस गाने को अकेले टी सीरीज पर ही 8 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि कुछ लोग इस गाने की भोजपुरी लाइनों में ऐतराज भी कर रहे हैं। असल में लाइनें कुछ ज्यादा ही सेंसुअल हैं और एक बार फिर से भोजपुरी गीत संगीत पर अश्लीलता का इल्जाम लग रहा है।
Javed Akhtar Vs Kangna Ranut – जब कंगना ने जावेद अख्तर से मांगी माफी, सॉरी.. गलती से हो गई मिस्टेक..