Aligarh Video – उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आई एक खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। मामला अलीगढ़ के गांधी पार्क इलाके का है, जहां एक होटल में रिंग सेरेमनी का एक प्रोग्राम चल रहा था। दोनों पक्षों के तमाम नाते रिश्तेदार मौजूद थे। सैकड़ों गेस्ट भी आए हुए थे। इस बीच पैंट शर्ट पहनी एक लड़की अचानक रिंग सेरेमनी वाली जगह पर पहुंची और सीधे उस स्टेज पर जा चढ़ी, जहां होने वाली दुल्हन पूरी तरह से सजी-धजी तैयार खड़ी थी। इस लड़की ने आते ही दुल्हन को भला-बुरा कहते हुए अपने साथ खींचना और घसीटना शुरू कर दिया। वो हर हाल में ये रिंग सेरेमनी रुकवाना चाहती थी। (Aligarh Video)
लड़की का ये हंगामा देख कर शुरू में तो सारे लोग हैरान रह गए। लेकिन जब वहां मौजूद घरवालों ने दोनों के बीच में हस्तक्षेप किया, तो एक नई कहानी निकल कर सामने आ गई। पता चला कि जिस लड़की ने दुल्हन से धक्का मुक्की की और रिंग सेरेमनी रुकवाने की बात कह रही थी, वो असल में इस लड़की की पुरानी सहेली है। वो सहेली, जो सहेली से बढ़ कर है। लड़की का कहना है कि उसका दुल्हन के साथ पिछले चार सालों से अफेयर है। दोनों रिलेशन में है।
कुछ रोज पहले उसके घरवालों ने उसके लिए रिश्ते की बात चलाई थी, लेकिन जब दुल्हन बनी लड़की ने उससे शादी नहीं करने की बात कही थी। लड़की का कहना है कि उसने दोनों के बीच रिलेशन को देखते हुए अपने घर वालों के खिलाफ जाकर अपनी शादी रुकवा ली। लेकिन अब उसकी पार्टनर खुद दुल्हन बन कर रिंग सेरेमनी कर रही है। ये सरासर धोखा है। विरोध करने वाली लड़की ने खुलासा किया है कि दोनों चार साल से लिव इन में रह रही है और अब उसका पीछे हटना मुमकिन नहीं है।
सोशल मीडिया पर वीडियो देखें-
https://x.com/HindiKhabar/status/
फिलहाल इस वारदात के बाद रिंग सेरेमनी को कैंसल हो गई। लड़के वालों ने रिश्ता भी तोड़ लिया। लेकिन इस मामले में कोई भी पक्ष शिकायत लेकर पुलिस के पास जाने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए ये मामला फिलहाल ठंडा होता दिख रहा है।