Marriage Cancelled – वैसे तो किसी की शादी टूट जाना ही अपने-आप में एक बड़ी बात है। और वो भी अगर शादी बारात के दरवाजे पर आ जाने के बाद टूटे, तो फिर ज्यादा ही किरकिरी होती है। लेकिन इन दिनों लगता है लोगों की सहनशक्ति कुछ ज्यादा ही कम हो गई है कि जरा-जरा सी बात पर शादियां टूटने लगी हैं। क्या आप यकीन करेंगे कि हरियाणा के पानीपत में एक शादी सिर्फ इसलिए टूट गई क्योंकि दुल्हन को दूल्हा पक्ष की ओर से लाया गया लहंगा पसंद नहीं आया! (Marriage Cancelled)
सबसे पहले पूरी कहानी समझ लीजिए
अब पूरी कहानी सुनिए। पानीत में अमृतसर से एक बारात आई थी। मॉडल टाउन भाटिया कॉलोनी के एक मैरिज हॉल में शादी होनी थी। दोनों तरफ से सैकड़ों मेहमान शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। खुशियों भरा माहौल था। इसी बीच लड़के पक्ष की ओर से वो लहंगा दुल्हन के लिए भिजवाया गया, जिसे पहन कर लड़की को शादी करनी थी। लहंगा पूरी हिफाजत से लड़की के पास भिजवाया भी गया। लेकिन इसी लहंगे की वजह से ऐसा बवाल हुआ कि शादी ही टूट गई।
लहंगे को लेकर कही बड़ी अजीबोगरीब बात
हुआ यूं कि लड़की और उसकी मां को लहंगा पुराना, गंदा और बदबूदार लगा। बस, फिर क्या था? लड़की वालों ने लड़के वालों पर गंदा और पुराना लहंगा लेकर आने का इल्जाम लगाते हुए उन्हें भला बुरा कहना शुरू कर दिया और देखते ही देखते बात बिगड़ गई। यहां तक कि लड़की वालों ने सोने की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी लाने और वरमाला तक लेकर नहीं आने को लेकर भी कड़ी शिकायत की।
आई हाथापाई की नौबत और लौट गई बारात
अब जब शिकायतें इतनी होंगी, तो बात कहां बन पाती? अब दूल्हा पक्ष वालों ने भी विरोध शुरू कर दिया। हाथपाई की नौबत आ गई और आखिरकार शादी टूट गई। दूल्हे ने खुद अपने हाथों से दुल्हन के लिए लाया गया लहंगा अपने बैग में भरा और पूरी की पूरी बारात बिना शादी के वापस लौट गई। दूल्हा पक्ष वालों का कहना था कि उनसे जो बन पड़ा, उन्होंने किया लेकिन लड़की वालों को खुश कर पाना मुमकिन नहीं हुआ।
Delhi CM – चीफ़ मिनिस्टर के नाम पर सस्पेंस बरकरार, इनमें से किसी एक को चुन कर चौंका सकती है BJP