
Symbolic Image. Courtesy- Pexels.
Dangerous Asteroid – अब एक नया बवाल बड़ी तेजी से हमारी धरती की ओर बढ़ रहा है। इस बवाल के धरती की तरफ़ बढ़ने की रफ्तार है 37,000 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा। असल में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने एक ऐसे एस्टेरॉयड का पता लगाया है जो किसी हवाई जहाज के बराबर या फिर उससे भी बड़े आकार का है और ये पृथ्वी के बेहद करीब पहुंच रहा है। कुछ इन्हीं वजहों से नासा ने लोगों को आगाह भी किया है। (Dangerous Asteroid)
टकराव ना हो तो गनीमत समझिए
2025 बीएक्स1 के नाम से चिह्नित इस एस्टेरॉयड यानी क्षुद्र ग्रह के बारे में वैज्ञानिक पल-पल की जानकारी रख रहे हैं और फिलहाल उनका ये कहना है कि अगर सबकुछ सही रहा तो ये एस्टेरॉयड पृथ्वी से करीब 2,700,000 किलोमीटर की दूरी से आगे निकल जाएगा और शायद पृथ्वी के साथ इसका कोई टकराव ना हो। लेकिन अगर खगोलीय गतिविधियों में कुछ परिवर्तन हुआ और ये एस्टेरॉयड धरती से टकरा गया, तो फिर जहां भी धरती से इसकी टक्कर होगी, वहां भयानक विनाशलीला तय है।
हवाई जहाज से भी बड़े साइज़ का है क्षुद्र ग्रह
वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉयड का आकार करीब 150-155 फीट के आस-पास बताया है। उनके मुताबिक इसकी रफ्तार भी बहुत ज्यादा है। लेकिन फिर भी अब तक के हालात ये बता रहे हैं कि ये पृथ्वी के बगल से निकल सकता है। अब सवाल ये उठता है कि अगर ये क्षुद्र ग्रह वाकई पृथ्वी से टकरा गया, तो क्या हो सकता है। जवाब है- भयानक तबाही। आस-पास के पूरा का पूरा इलाका भस्म हो सकता है, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा आ सकती है। साल 2013 में इससे कई गुना छोटा एक एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा गया था और तब टकराव वाली पूरी जगह बड़ी विभीषिका आई थी। उसे चेलियाबिंस्क इवेंट के नाम से जाना जाता है। लेकिन फिलहाल इस एस्टेरॉयड के साथ ऐसा नहीं लग रहा है।
CM Of Delhi – दिल्ली में इस नए चेहरे पर दांव खेल सकती है BJP, जानिए वो नाम जो चर्चे में भी नहीं