प्रतीकात्मक तस्वीर. सौ- Pexels.
Crime news in Hindi – आपने अक्सर ऐसे किस्से सुने होंगे, जब लोगों ने गूगल मैप के सहारे किसी जगह तक पहुंचने की कोशिश की और पहुंच गए कहीं और। खास कर मैप फॉलो करते हुए संकरी गली या फिर कच्ची सड़क पर गाड़ी लेकर चले गए और फिर वापस लौटना भी मुश्किल होने लगा।
लेकिन गूगल मैप पर विश्वास कर किसी ठिकाने पर पहुंचने की कोशिश करना सहारनपुर में फिरोज और नौशाद नाम के दो नौजवानों के लिए अलग किस्म की मुसीबत लेकर आया। हुआ यूं कि मेरठ के रहने वाले ये दोनों नौजवान 5 फरवरी को शामली के लिए रवाना हुए थे। बीच में उन्हें रोहाना टोल पर अपने एक दोस्त से मुलाकात करनी थी। दोस्त ने उन्हें शामली करनाल चौक से आगे बढ़ कर सहारनपुर वाले रास्ते पर बढ़ने की सलाह दी और साथ अपनी लोकेशन शेयर कर दी।
फिरोज और नौशाद उसी लोकेशन को फॉलो कर आगे बढ़ने लगे। रात के करीब पौने 2 बज रहे थे और रास्ता भटक कर दोनों एक खेत में चले गए। बदकिस्मती से उनकी कार खेत में ही फंस गई। अब दोनों के लिए आगे बढ़ना मुश्किल था। दोनों ने वापस लौटने का फैसला किया। इत्तेफाक से वहां से मोटरसाइकिल से दो लोग गुजर रहे थे। फिरोज और नौशाद ने दोनों से मदद मांगी।
तभी तीन लोग और वहां पहुंचे और कार निकालने में मदद करने लगे। कार खेत से निकाली भी। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो अजीब था। फिरोज और नौशाद उस वक्त अपनी गाड़ी से बाहर थे। एक लड़के ने झटके से अपने साथियों को कार में बिठाया और कार दौड़ा दी। इससे पहले कि फिरोज और नौशाद कुछ समझ पाते, मोटरसाइकिल से बाकी लड़के भी फरार हो गए।
अब फिरोज और नौशाद ने देवबंद थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस कार लूटने वाले बदमाशों की तलाश कर रही है।
Shocking news – पति की किडनी बिकवाई और 10 लाख रुपये लेकर प्रेमी संग हो गई फुर्र.. जानिए पूरी डिटेल
