Mere Husband Ki Biwi – ट्रेलर में ही दिखा फुल्टू चकल्लस, पैसा वसूल फ़िल्म साबित होने की दी गारंटी

Mere Husband Ki Biwi – स्काई फोर्स और देवा जैसी जबरदस्त एक्शन पैक्ड फिल्मों के बाद अब फरवरी महीन में एक फिल्म आपको गुदगुदाने आ रही है। नाम है – मेरे हस्बेंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi)। जैसा कि नाम से ही क्लीयर है ये एक फैमिली कॉमेडी मूवी है। अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह जैसे कलाकारों के रहते हुए आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि फिल्म में अर्जुन कपूर का किरदार दो खूबसूरत लड़कियों के बीच एक सैंडविंच की मानिंद हो सकता है।

लव ट्रायंगल नहीं सर्किल है

फिल्म (Mere Husband Ki Biwi) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और ट्रेलर का दीदार कर लोगों को इसमें काफी मजा आया है। अर्जुन कपूर अंकुर का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी पूर्व पत्नी प्रभलीन यानी भूमि पेडनेकर है। मज़ेदार ये है कि प्रभलीन रेट्रोग्रेड अमेंशिया नाम की एक भूलने की बीमारी है और वो बीच के 5 से 6 सालों की पूरी कहानी भूल चुकी है। अब आप समझ सकते हैं कि इस कहानी में क्या और कैसा मजा आने वाला है। और जैसा कि मैंने पहले कहा था, इस बीच अंकुर अंतरा यानी रकुलप्रीत सिंह के प्यार में पड़ जाता है और फिर शुरू होती है पूर्व पत्नी और मौजूदा प्यार के बीच रस्साकशी।

शक्ति कपूर भी हैं इस फिल्म में.. आऊ

फिल्म में शक्ति कपूर, हर्ष गुजराल और डिनो मोरिया जैसे कलाकार भी हैं। इसका निर्देशन किया है मुदस्सर अजीज ने। अजीज खेल खेल में और पति पत्नी और वो जैसी फिल्में कर चुके हैं। 21 फरवरी को आप थियेटर में ‘मेरे हस्बेंड की बीवी’ का लुत्फ उठा सकते हैं।

About The Author