उदित नारायण ने फीमेल फैन को होठों पर किया किस
लोगों ने भेजी लानतें, पद्म पुरस्कार वापस लेने की मांग
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से फैली सनसनी
Udit Narayan – फेमस सिंगर उदित नारायण के एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। ये वीडियो एक पब्लिक कंसर्ट का है, जिसमें उदित नारायण (Udit Narayan) गाना गा रहे हैं। लेकिन गाते-गाते वो कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो लोगों को हैरान करता है। अब लोग उदित नारायण को उनके इस एक्ट के लिए खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।
असल में होता कुछ यूं है कि एक महिला फैन स्टेज पर गाना गा रहे उदित नारायण के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए उनके करीब आती हैं। गाना सेंसुअल है — टिप-टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगाई। उदित नारायण भी बैठ कर उनके साथ सेल्फी देते हैं। इतने में महिला उनके गालों पर किस कर लेती है। लेकिन उदित नारायण और दो कदम आगे बढ़ कर सीधे महिला के होठों पर ही किस कर लेते हैं। ये देख कर खुद वो महिला और मौके पर मौजूद सारे लोग हैरान रह जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो देखें —
https://x.com/theprayagtiwari/status/
हालांकि उदित नारायण इसके बाद भी नहीं रुकते। वो अपने साथ तस्वीर खिंचवाने आ रही तमाम फीमेल फैंस के साथ आगे भी कुछ ऐसे ही पेश आते हैं। वो लड़कियों-महिलाओं को किस करने में लगे रहते हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं। लोग उन्हें पद्म पुरस्कार दिए जाने का जिक्र करते हुए कह रहे हैं, उन्होंने इसका भी मान नहीं रखा। एक यूजर्स ने एक्स पर लिखा कोई 65 साल की उम्र में भी इतना रंगीन कैसे हो सकता है? हालांकि ये कंसर्ट कहां और कब हुआ था, ये अभी साफ नहीं है।
Pushpa 2 – बड़े पर्दे के बाद अब OTT पर दिखा अल्लू अर्जुन का भौकाल, कहा- साला झुकेगा नहीं मैं